सड़क हादसों में चार जख्मी, दो गंभीर
राधानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों हुई सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये।। सभी घायलों का इलाज उधवा के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। उनमें से एक 10 वर्षीय किशोर का हालत गंभीर बतायी जा रही है। राधानगर थाना पुलिस दोनों घटनास्थल से एक हाईवा, बाइक तथा साइकिल जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राधानगर थाना से महज दो किलोमीटर दूर पूर्वी उधवा पंचायत आरईओ मुख्य सड़क पकिजा मोड़ पर अनियंत्रित बाइक ने एक साइकिल में सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशोर सड़क से थोड़ी दूर बेहोश अवस्था में मिले, जबकि बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ब
उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग स्थानों हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज उधवा के एक निजी क्लीनिक में किया जा रहा है। उनमें से एक 10 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर बतायी जा रही है। राधानगर थाना पुलिस ने दोनों घटनास्थल से एक हाइवा, बाइक तथा साइकिल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को राधानगर थाना से महज दो किलोमीटर दूर पूर्वी उधवा पंचायत के आरईओ मुख्य सड़क पर पाकीजा मोड़ के पास अनियंत्रित बाइक ने एक साइकिल सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में घायल किशोर सड़क से थोड़ी दूर बेहोश अवस्था में पड़ा मिला। जबकि बाइक सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। बताया जाता है कि पियारपुर निवासी मोहम्मद एनामुल शेख अपने साथी को लेकर अपनी हीरो स्पलेंडर जेएच 18जी 3205 पर सवार होकर उधवा चौक से अपने घर पियारपुर कि ओर जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से बाबूटोला गांव के जाकिर शेख के 10 वर्षीय पुत्र बाइक से जोरदार टक्कर लगी। इस घटना में बच्चे को गंभीर चोट पहुंची। बताया जाता है कि घटना के बाद से ही वह बेहोश हैं, उसी अवस्था में उसे इलाज के लिए निजी क्लिनिक ले जाया गया है। इधर राधानगर थाना के एसआइ हरि उरांव, प्रभाशंकर दुबे दलबल के साथ दुर्घटनाग्रस्त बाइक व साइकिल को जब्त कर लिया हैं।
दूसरी घटना मोहनपुर स्थित एनएच 80 मुख्य सड़क पर हुई। इसमें डब्ल्यूबी 65सी 1108 नंबर की हाइवा की चपेट में आकर मोहनपुर पंचायत के कामुडांगा निवासी जोजो मुर्मू (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल घायल युवक का इलाज उधवा के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। मुर्मू अपनी बाइक पर सवार होकर उधवा चौक से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी बीच उसी सड़क होकर जा रही शवयात्रा को हाइवा साइड देने के दौरान ओवरटेक कर रहे मुर्मू हाइवा के चपेट में आ गया जिससे उसका एक पैर चक्का के नीचे फंस गया। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद जैक के माध्यम से हाइवा के चक्का के नीचे से उसको जोजो मुर्मू को निकाला। इधर घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक सुनील पांडेय अपने दल- बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।