Move to Jagran APP

आगलगी में चार घर जलकर राख में तब्दील

मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर में रविवार को आग लग जाने से फूस का चार घर जल जल गया। जिससे तकरीबन हजारों रूपये का क्षति होने की संभावना है। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक उपेन्द्र मंडल सुरेन्द्र मंडल तपेश्वर यादव व संजय मंडल का घर जल कर राख हो गया। घर में रखे कपड़ा कागजात अनाज आदि जल गये। मिली जानकारी के अनुसार उपेन्द्र मंडल सुरेन्द्र मंडल तपेश्वर यादव व संजय मंडल सुबह पहाड़ पर मजदूरी करने के गया था। घर की महिलाएं भी सरसो काटने के लिए गई हुई थी। घर में सिर्फ बच्चे थे। इसी क्रम में अचानक एक घर में आग लग गई। आग किस प्रकार लगी इसक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद पीडित परिवार का ललिता

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Mar 2019 07:11 PM (IST)Updated: Sun, 03 Mar 2019 07:11 PM (IST)
आगलगी में चार घर जलकर राख में तब्दील
आगलगी में चार घर जलकर राख में तब्दील

मंडरो (साहिबगंज) : मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के गांधीनगर में रविवार को अगलगी में फूस के चार घर जलकर राख हो गए। इससे हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। तब तक उपेंद्र मंडल, सुरेंद्र मंडल, तपेश्वर यादव व संजय मंडल का घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखे कपड़ा, कागजात व अनाज आदि जलकर खाक हो गया। चारों पहाड़ पर मजदूरी करने के गया था। घर की महिलाएं भी सरसो काटने के लिए खेत गई हुई थी। घर में सिर्फ बच्चे थे। इसी क्रम में अचानक एक घर में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर अन्य घर भी जल गए। आग किस प्रकार लगी इसकी तत्काल जानकारी नही लग सकी। घटना के बाद पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मंडरो प्रखंड की सीओ सुनीता किस्कू ने हल्का कर्मचारी अर्जुन एक्का एवं अंचल अमीन प्रभात कुमार को घटनास्थल पर भेजकर एक बोरा चावल, चूड़ा व गुड़ का वितरण पीड़ित परिवारों के बीच करवाया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.