Move to Jagran APP

सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

कांग्रेसियों ने जिले में कई स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूकुल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौधरी कॉलोनी स्थित होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 06:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Aug 2020 06:17 AM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती
सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

साहिबगंज : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी 76वीं जयंती पर गुरुवार को याद किया गया। कांग्रेसियों ने जिले में कई स्थानों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूकुल चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में चौधरी कॉलोनी स्थित होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। गोष्ठी में राजीव गांधी के जीवन पर जिला अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष महेंद्र पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि मो. मुर्शीद अली समेत कई कांग्रेसियों ने प्रकाश डाला। इस दौरान दो दर्जन से अधिक गरीब महिला पुरुषों के बीच भोजन किट वितरण किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सदर अस्पताल पहुंचकर रक्तदान किया। जिला मीडिया को-ऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष राहुल पासवान, समाजसेवी सिघेश्वर मंडल, जिला सचिव मो. सलाउद्दीन, महिला मोर्चा प्रदेश सचिव पूनम किरण चौरसिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता देवी, हरिचरण पासवान, सुनील पासवान, रंजीत सिंह, विनोद सिन्हा, मो. शकील, अनूप हर्षवाल, आकाश चौधरी, व्यास पासवान, रवींद्र यादव, विकाश चौधरी, नित्यानंद गुप्ता, मो. सरफराज आलम, मो सद्दाम, मो नईंम, निरंजन गुप्ता, तारकेश्वर स्वर्णकार, छोटो हांसदा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

prime article banner

राजमहल : नयाबाजार स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष रफाजुल अहमद के नेतृत्व में कांग्रेसियों व एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 76वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश सचिव अनिल ओझा, एनएसयूआइ जिलाध्यक्ष तनवीर राजा, प्रखंड उपाध्यक्ष कानु बसु, प्रखंड सचिव मो इकबाल, बबलू घोष, मो. इसराईल हक, मो. बख्तियार अली, मो. इसराईल शेख, मो. बसरूद्दीन, मो इ़कबाल, अंकित रॉय, अंसु सेना, बारीक शेख, सोनू घोष, इदरीश चिश्ती, अरबाज, अमित रॉय, अमृत मंडल, मुजीबुर्रहमान, सुधांशु राज, टिकू शेख, यशराज, छोटू, कादिर, गब्बर, अमित तुरी आदि मौजूद थे।

मंडरो : मंडरो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. विमलदेव भगत के नेतृत्व में शारीरिक दूरी बनाते हुए राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। उनकी तस्वीर पर फूल माला पहनाकर राजीव गांधी, महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने पर चर्चा की गई। मौके पर राम नरेश भगत, मोतीउर रहमान, गुलशन मंडल, अंशुपाल तांती, मार्टिन टुडू, संजू मडैया, जय कुमार मंडल, कुदुम अंसारी, शंकर राम, श्याम सुंदर सिंह, दीपक चौधरी आदि उपस्थित थे।

राजीव गांधी ने पंचायती राज को सशक्त बनाने के लिये किया प्रयास कोटालपोखर : प्रखंड कांग्रेस कार्यालय बरहड़वा में आधुनिक भारत के निर्माता, भारतीय सूचना क्रांति के जनक राजीव गांधी जयंती मनाई गई। राजीव गांधी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। बरकत खान एवं अश्विनी कुमार आनंद ने राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि राजीव गांधी ने पंचायती राज को सशक्त एवं विकास में महिलाओं की लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किया। मौके पर मुख्य अतिथि एनएसयूआइ के प्रदेश महासचिव सैफ आलम, प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, जिप सदस्य मो. मोफाक्केर हुसैन, दिनेश तुरी, प्रदेश सचिव आबेदुर रहमान, संतोष झा, भोलानाथ महतो, मिथुन मंडल, निताय सरकार, अनंत लाल भगत, मो. राजू, बिष्णु माल, छोटेलाल रमानी, मनीष गुप्ता, शिवम पांडेय, दीप रविदास, सदन कुमार सहित अन्य कार्यकत्र्ता उपस्थित थे। राजीव गांधी को देश कभी नहीं भुला सकता

पतना : पतना प्रखंड के मयुरझूटी गांव में प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई। राजीव गांधी की तस्वीर की माल्यार्पण किया गया। प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने कहा कि राजीव गांधी संचार क्रांति के अग्रदूत थे। ऐसे नेता को देश कभी नहीं भुला सकता है। मौके पर प्रखंड सचिव बबलू दास, संजय दास, इरशाद आलम, जीतन सिंह आदि उपस्थित थे। पीएचसी के परिसर पर किया गया पौधारोपण

उधवा : उधवा प्रखंड क्षेत्रों में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल सत्तार के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस के जिला सहकारिता विभाग के जिला अध्यक्ष संजय प्रसाद के नेतृत्व में पतौड़ा झील के समीप राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही युवा कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा कुमार ने हाईस्कूल उधवा व पीएचसी के परिसर पर पौधारोपण किया। मौके पर प्रदेश सचिव अनिल ओझा, जिला सचिव मोतीउर रहमान, मो. बदरुदीन, जियाउल हक, अली हसन, ऐनुल हक अंसारी, मैनुल हक, अमरनाथ घोष, नयन सरकार, अधीर मंडल, मनौवर आलम, अरीफ आलम आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.