बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सेत हेंब्रम का निधन, राजमहल लोकसभा क्षेत्र से दो बार चुने गए थे सांसद Sahebganj News
सेत हेंब्रम ने पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी सोमवार को मृत्यु बाकुडी मंझीटोला स्थित आवास पर हुई। अपने नेता की मौत पर उनके करीबियों में मायूसी छा गई है।
By MritunjayEdited By: Published: Mon, 13 Apr 2020 02:34 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 02:34 PM (IST)
साहिबगंज, जेएनएन। अविभाजित बिहार सरकार में मंत्री रहे सेत हेंब्रम का सोमवार को निधन हो गया। वे 90 साल के थे। उन्होंने दो बार राजमहल लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी किया था। उनके निधन से राजमहल क्षेत्र में शोक की लहर दाैड़ गई।
सेत हेंब्रम ने पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। उनकी सोमवार को मृत्यु बाकुडी मंझीटोला स्थित आवास पर हुई। अपने नेता की मौत पर उनके करीबियों में मायूसी छा गई है। उन्होंने राजनीति जीवन की शुरूआत ग्राम प्रधान से की। इसके बाद विधायक और फिर बिहार सरकार में मंत्री बने। कांग्रेस के टिकट पर 1980 और 1984 में राजमहल लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें