विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand News: ठंड से ठिठुरा झारखंड का ये शहर, तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट; दोपहर तक घरों में दुबके रहे लोग

By Shiv Shankar Kumar Edited By: Shashank Shekhar
Published: Sat, 30 Dec 2023 01:41 PM (IST)

साहिबगंज में ठंड का सितम है। शनिवार की सुबह ठंड हवाएं चलने औक कुहासा की वजह से लोग घरों में ...और पढ़ें

Jharkhand News: ठंड से ठिठुरा झारखंड का ये शहर, तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट;
Jharkhand News: ठंड से ठिठुरा झारखंड का ये शहर, तापमान में दर्ज की गई भारी गिरावट;

HighLights

  1. साहिबगंज का अधिकतम तापमान 14-15 डिग्री सेल्सियस रहा
  2. ठंड को लेकर 26-31 दिसंबर तक सरकारी व निजी स्कूल बंद

जागरण संवाददाता, साहिबगंज। ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह ठंड हवाएं चलने व कुहासा की वजह से लोग अपने घरों में दुबके रहे। इस साल शरद ऋतु का पहला ऐसा मौका है, जहां कुहासा से लोगों की परेशानी बढ़ी। दोपहर तक आकाश में धूप निकलने से जनजीवन प्रभावित हुआ है।

लोग अपने मवेशियों को गर्म कपड़ों से ढंककर और अलाव जलाकर गरमाहट देते नजर आए। शनिवार को शहर में अधिकतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहा और दोपहर तक आवागमन भी बाधित रहा।

ठंड को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

उधर, जिला प्रशासन की तरफ से चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था कर रही है। हर प्रखंड में असहाय लोगो को कंबल वितरण किया जा रहा है। ठंड बढ़न के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। हार्ट अटैक, पारालाइसिस, उल्टी, दस्त सहित अन्य बीमारी से जुड़े मरीज पहुंच रहे है।

जिला स्वास्थ्य विभाग ठंड की वजह से बढ़े रहे मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए कमर कस ली है। पशुपालक विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में घूम-घूमकर पशुओं के इलाज में जुट चुकी है। बीमार पड़े मवेशी को ओआरएस व बुखार की दवा दी जा रही है।

शिक्षा विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर 26 से 31 दिसंबर तक सरकारी व निजी स्कूल को बंद करने का आदेश जारी किया है। ठंड का प्रकोप यही रहा तो संभवत: स्कूलों में घोषित छुट्टियों की तिथि भी बढ़ाई जा सकती है।

सीएस अरविंद कुमार ने बताया कि ठंड बढ़ने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सबसे अधिक बच्चे व बूढ़े लोग प्रभावित हो रहे है। लोग अपने बच्चों को ठंड से बचाए। गर्म भोजन व पेयजल की आदतें डालें। इम्युनिटी पावर को बढ़ाए।

ये भी पढ़ें: 'हेमंत सरकार के चार साल भ्रष्टाचार के नाम', पूर्व DIG व BJP नेता ने लगाया आरोप; कोयले से लेकर बालू तक का खोल दिया चिट्ठा

ये भी पढ़ें: Train Late: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, दिल्ली से रांची आ रहे एयर इंडिया के विमान को भी किया डायवर्ट; देखिए लिस्ट