जामपुर में तालाब में डूबा पांच वर्षीय बालक
पतना/बरहड़वा(साहिबगंज) बरहड़वा प्रखंड के जामपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तालाब में ड
By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Jun 2020 05:57 PM (IST)Updated: Tue, 02 Jun 2020 05:57 PM (IST)
पतना/बरहड़वा(साहिबगंज) : बरहड़वा प्रखंड के जामपुर गांव में मंगलवार की दोपहर तालाब में डूबने से पांच वर्षीय बालक आखिब शेख की मौत हो गई।
आखिब मूल रूप से पश्चिम बंगाल के फरक्का के समरस्पुर गांव का रहनेवाला था। वह अपनी नानी के घर जामपुर आया हुआ था। मौसी के साथ नहाने के लिए वह तालाब गया था। वह नहाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया और डूब गया। इधर, साथ नहा रही मौसी उसे नहीं देख पानी में खोजने लगी। उसकी आवाज सुन आसपास के लोग जुट गए। स्थानीय लोगों ने खोजबीन कर डूबे हुए बच्चे को ढूंढ़ निकाला।
आनन फानन में उसे बरहड़वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें