Move to Jagran APP

दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, दो रेफर

संवाद सहयोगी बरहेट (साहिबगंज) बरहेट-दुमका मुख्य पथ के हडवाडीह के गांव के समीप बुधव

By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Sep 2020 06:34 PM (IST)Updated: Thu, 01 Oct 2020 05:06 AM (IST)
दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, दो रेफर
दो बाइकों की टक्कर में पांच लोग घायल, दो रेफर

संवाद सहयोगी, बरहेट (साहिबगंज): बरहेट-दुमका मुख्य पथ के हडवाडीह के गांव के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिल की आपस मं टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार बरहेट भारतीय स्टेट बैंक में प्रतिनियुक्त कर्मचारी अश्वनी कुमार सिन्हा अपनी मोटरसाइकिल से बरहेट से तलबड़िया बैंक जा रहे थे। इसी बीच गोपलाडीह निवासी वंशीकाटा कोटालपोखर जा रहे था। इस दौरान दोनों मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई। इस घटना में बैंक कर्मी अश्वनी कुमार सिन्हा गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही 22 वर्षीय गाबो मुर्मू, 18 वर्षीय सोम सोरेन, 13 वर्षीय राजमुनी मुर्मू तथा 12 वर्षीय उर्मिला मुर्मू घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में भर्ती कराया गया। चिकित्सक संतोष टुडू ने अश्वनी कुमार व राजमुनी मुर्मू को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.