महिला से मारपीट में प्राथमिकी दर्ज
संवाद सहयोगी उधवा (साहिबगंज) राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तरी बेगमगंज पंचायत के खुटहरी टो
By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM (IST)Updated: Wed, 04 Aug 2021 06:30 PM (IST)
संवाद सहयोगी, उधवा (साहिबगंज) : राधानगर थाना क्षेत्र की उत्तरी बेगमगंज पंचायत के खुटहरी टोला में विवाहिता महिला के साथ मारपीट करने में पांच लोगों को नामजद किया गया है। मामले को लेकर खुटहरी टोला निवासी छेदनी देवी ने राधानगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि 31 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही दिनेश मंडल, हीरालाल मंडल, पवन मंडल, चंदन मंडल तथा विरोदा देवी एकजुट होकर उनके घर के सामने आकर पत्थर फेंकने लगे। विरोध करने सभी आरोपित एकजुट होकर मारपीट करने लगे। मामले को लेकर राधानगर पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर दिनेश मंडल समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल राधानगर पुलिस छानबीन में जुटी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें