Move to Jagran APP

राजमहल अनुमंडल से मिला कार्य का अनुभव

रविवार को राजमहल प्रखंड सभागार में राजमहल अनुमंडल के पांचों प्रखंडों की ओर से संयुक्त रूप से एक समारोह का आयोजन कर एसडीओ कर्ण सत्यार्थी को विदाई दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 06 Sep 2020 07:02 PM (IST)Updated: Mon, 07 Sep 2020 06:16 AM (IST)
राजमहल अनुमंडल से मिला कार्य का अनुभव
राजमहल अनुमंडल से मिला कार्य का अनुभव

राजमहल : रविवार को राजमहल प्रखंड सभागार में राजमहल अनुमंडल के पांचों प्रखंडों की ओर से संयुक्त रूप से एक समारोह का आयोजन कर एसडीओ कर्ण सत्यार्थी को विदाई दी गई। राजमहल बीडीओ उदय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बीडीओ उदय कुमार सिन्हा ने कर्ण सत्यार्थी के कार्यकाल को पूरी तरह से बेदाग व अन्य कर्मियों के लिए प्रेरणादायक व अनुकरणीय बताया। एसडीओ कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि राजमहल अनुमंडल का अनुभव अच्छा रहा। यहां आने के बाद लगा कि लोग काफी अच्छे हैं। सभी का सहयोग मिला। कहा कि कर्मी अपने कार्य के प्रति कभी लापरवाही नहीं बरतें। विपरीत परिस्थितियों में भी बेहतर कार्य करने पर प्रशंसा होगी। यहां आकर समस्याओं की जानकारी मिली। जिसके निदान का भरसक प्रयास किया। कार्यपालक दंडाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की ने कहा कि कर्ण सत्यार्थी सुलझे हुए व्यक्तित्व के धनी हैं। बरहड़वा बीडीओ अल्फ्रेड मुर्मू, पतना बीडीओ सुमन कुमार गौरव, तालझारी बीडीओ साईमन मरांडी, उधवा बीडीओ राजेश एक्का, साहिबगंज बीडीओ प्रतिमा कुमारी सहित कर्मी चंदन सरकार, मनीष कुशवाहा, रोहित कुमार, दिनेश मंडल, मृणाल साहा सहित अन्य भी मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.