पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी
पुलिस केंद्र परिसर में पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने रविवार को जल संचय एवं पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर वृक्षारोपण किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रोपित किये गये विभिन्न प्रजाति के पौधों की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक पौधा रोपण करने की लोगों से अपील की । उन्होंने जिला को स्वच्छ पर्यावरण एवं हरा-भरा तथा खुशहाल बनाने के लिये अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं उसकी नियमित संरक्षण संवर्धन कर अधिक से अधिक फलदार एवं छायादार वृक्षारोपण करने की आम लोगों से भी अपील की।
साहिबगंज : जल संचय अभियान के तहत रविवार को पुलिस लाइन सहित सभी थानों में पौधरोपण किया गया। करीब एक हजार पौध लगाए गए। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दनन ने पौधरोपण कर इस अभियान की शुरुआत की। पुलिस पदाधिकारियों को उन्होंने जल संचय की शपथ दिलाई।एसपी ने आमलोगों से पौधरोपण के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की जरूरत है। यह किसी एक व्यक्ति के वश की बात नहीं है। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जिले को स्वच्छ, हरा-भरा तथा खुशहाल बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने एवं उसके नियमित देखरेख की अपील की। एसपी ने पर्यावरण को शुद्ध रखने व प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की। पुलिसकर्मियों से कहा कि वह जिस भी थाने में रहें उस थाने में एक अपने नाम का एक वृक्ष लगाएं। कारण कि वहां से स्थानांतरण के पश्चात भी एक सामाजिकता का कार्य हमेशा जीवित दिखाई देता रहे। कहा कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसमें सभी पुलिसकर्मी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना परिसर व आसपास पौधरोपण करें। कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण स्वच्छ रहेगा तथा भूमिगत जल भी सुरक्षित रहेगा। यह हमारी आने वाली पीढि़यों के लिए अति आवश्यक है। मौके पर मुख्यालय डीएसपी ललन प्रसाद, एसडीपीओ नवल शर्मा, मेजर कुमार देवव्रत, पुलिस निरीक्षक, पुलिस अवर निरीक्षक एवं जिला पुलिस के दर्जनों जवान उपस्थित थे।
बोरियो : जलशक्ति कार्यक्रम व पर्यावरण संतुलन को लेकर बोरियो थाना परिसर में रविवार को एसपी द्वारा प्रदत 40 पौधों को थाना प्रभारी राजेश टुडू व अन्य पुलिस कर्मियेां ने लगाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण करना विश्व के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। उन्होंने कहा कि वन, जल और नदी के साथ पर्यावरण को बचाना सभी ग्रामीणों की जिम्मेदारी है। मौके पर अनि डीपी लोहरा, एएसआइ जितेन तिग्गा, नवीन कुमार सिंह सहित पुलिस कर्मी आदि थे।
कोटालपोखर : पुलिस अधीक्षक एचपी. जनादर्नन के निर्देश पर रविवार को कोटालपोखर थाना प्रभारी संजय प्रसाद के अगुवाई में कोटालपोखर थाना पुलिस द्वारा पौधरोपण किया गया। थाना परिसर के पीछे तथा आवासीय परिसर में लगभग दो दर्जन पौधा लगाया गया। मौके पर सहायक अवर निरीक्षक प्रधान हेम्ब्रम, ए. टोप्पनो, सिद्धो हेम्ब्रम सहित अन्य पुलिस कर्मी उपस्थित थे।
पतना : रांगा थाना परिसर में रविवार को पुलिस निरीक्षक राधिका रमण मिज के नेतृत्व में दर्जनों पौधे लगाए गए। पुलिस निरीक्षक राधिका रमण ममिज ने कहा कि पेड़ लगाना ओर उनकी सेवा करना बेटा बेटी के समान है। मौके पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, असनि अनिल कुमार दुबे, रमेश पांडेय, विरेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस कमी उपस्थित थे।