Move to Jagran APP

12 से की जाएगी सैरातों की बंदोबस्ती

नगर परिषद स्थित सभागार में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक की गई। अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने किया। बैठक में विगत बोर्ड की बैठक में लिये निर्णय की समीक्षा की गई। वितीय वर्ष 2020-21 के सैरातों की बंदोबस्ती पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से 12 मार्च से सैरातों की बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया। सैरातों बंदोबस्ती तीन दिन तक चलेगी। राजस्व समिति की बैठक में राजस्व वृद्धि पर अनुशंसा पर विचार किया गया। इस पर राजस्व वृद्धि को लागू करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों के आवेदन पर विचार किया गया। लेकिन कार्यपालक अभियंता के नहीं रहने की वजह से इसपर कोई निर्णय लिया जा सका। बैठक में

By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Feb 2020 07:09 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2020 06:22 AM (IST)
12 से की जाएगी सैरातों की बंदोबस्ती
12 से की जाएगी सैरातों की बंदोबस्ती

साहिबगंज : नगर परिषद स्थित सभागार में शनिवार को नगर परिषद बोर्ड की सामान्य बैठक हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष श्रीनिवास यादव ने की। इस दौरान बोर्ड की पिछली बैठक में लिये निर्णय की समीक्षा की गई। वित्तीय वर्ष 2020-21 के सैरातों की बंदोबस्ती पर विचार-विमर्श किया गया।

loksabha election banner

सर्वसम्मति से 12 मार्च से सैरातों की बंदोबस्ती करने का निर्णय लिया गया। सैरातों की बंदोबस्ती तीन दिन तक चलेगी। राजस्व समिति की बैठक में राजस्व वृद्धि पर अनुशंसा पर विचार किया गया। इस पर राजस्व वृद्धि को लागू करने का निर्णय लिया गया। कर्मचारियों के आवेदन पर विचार किया गया लेकिन कार्यपालक पदाधिकारी के नहीं रहने की वजह से इसपर कोई निर्णय नहीं लिया जा सका। बैठक में शहर में बिजली व्यवस्था व सफाई व्यवस्था में सुधार को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, सिटी मैनेजर पुरुषोत्तम देव, वार्ड पार्षद पुटुस ओझा, आनंद चौधरी, अजमत हुसैन, विनोद, आरती देवी, विनीता देवी, दीपा देवी, स्नेह लता देवी, सीमा देवी, बसुंधरा देवी, उपेंद्र राय, मिरनालकांत जायसवाल आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.