Move to Jagran APP

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

सिदो कान्हू मुर्मू विवि के निदेशानुसार 150वीं महात्मा गांधी के जयंती पर महाविद्यालय व विवि स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिताओं में वादविवाद, निवन्ध, क्विज, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक पें¨टग आदि शामिल हैं।

By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Sep 2018 07:12 PM (IST)Updated: Thu, 13 Sep 2018 07:12 PM (IST)
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन
महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर कॉलेज में प्रतियोगिताओं का आयोजन

साहिबगंज: सिदो कान्हू मुर्मू विवि के निदेशानुसार महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर महाविद्यालय व विवि स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में वाद-विवाद, निबंध, क्विज, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक पें¨टग आदि शामिल हैं। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षकों की टीम बनायी गयी है। जिसमें 18 को आयोजित होने वाले निबंध प्रतियोगिता की देखरेख प्रो. राजीव कुमार ¨सह, अनुपम गुडिया, कुणाल कांत वर्मा करेंगे। पें¨टग प्रतियोगिता शिक्षक

prime article banner

डॉ मीरा चौधरी, ज्योति किस्कू, मिथलेश कुमार की देखरेख में आयोजित होगी। वहीं क्विज प्रतियोगिता शिक्षक नीतिन कुमार, डॉ रूपा, सोनू फ्रांसिस मुर्मू की देखरेख में आयोजित होगी। 19 को डॉ हरि प्रकाश झा, डॉ दीपक कुमार दिनकर, मनोज कुमार गुप्ता की देखरेख में वाद विवाद प्रतियोगिता व रश्मि कुमारी, चंद्रशेखर, डॉ सिदाम ¨सह मुंडा की देखरेख में प्रदर्शनी प्रतियोगिता, 27 को डॉ अजय कांत, डॉ अनूप कुमार साह, प्रशांत कुमार भारती की देखरेख में सांस्कृतिक प्रतियोगिता अयोजित होगी। वही 21 को एनएसएस व कॉलेज के छात्र-छात्रों व शिक्षककर्मी स्वच्छ भारत के तहत स्वच्छता अभियान महाविद्यालय परिसर में चलाया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य डॉ सिकन्दर प्रसाद यादव की देख-रेख में कराया जाएगा। कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए डॉ रणजीत कुमार ¨सह को प्राचार्य ने दायित्व सौंपा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.