डीडीसी ने किया कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण
संस तालझारी(साहिबगंज): उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को कस्तूरबा आवासीय बालिका
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 04:55 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 04:55 PM (IST)
संस
तालझारी(साहिबगंज): उपविकास आयुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय तालझारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बालिकाओं से पठन-पाठन सहित अन्य सामग्री के विषय में पूछताछ की। कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं ने विद्यालय में पेयजल समस्याओं को लेकर उप विकास आयुक्त से बात की। उप विकास आयुक्त नैंसी सहाय ने बालिकाओं को जल्द से जल्द एक्टिव बो¨रग चापाकल की व्यवस्था कराने की बात कही। निरीक्षण के उपरांत बालिकाओं के लिए बने मध्याह्न भोजन को चखा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी शिवाजी भगत, मनरेगा लोकपाल अब्दुल सुभान, जिला समन्वय अनिमा ¨सह, वार्डन नूतन कुमारी, बीपीओ जेनी किस्कु सहित अन्य शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें