जलाशय में डूबने से युवक की मौत
तालझारी (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर निवासी फेकन मह
तालझारी (साहिबगंज): राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत अंतर्गत शोभापुर निवासी फेकन महलदार(35) की मौत को मछली मारने के दौरान जलाशय (झील) में डूबने से हो गई। काफी खोजबीन के बाद मृतक का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी मुन्नी देवी ने बताया कि बुधवार की सुबह वह मछली मारने जाने की बात कहकर घर से जाल एवं टीन की छोटी नाव लेकर जलाशय(झील) में गया था। वह खुद भी प्रतिदिन की तरह मछली बेचने गांव में चली गई थी। दोपहर बाद जब वह वापस घर लौटी तो पति फेकन महलदार घर नहीं लौटा था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटे तो गांव के कुछ युवकों के साथ जलाशय की ओर गई। जहां उनका कपड़ा रखा पाया गया। डूबने की आशंका पर ग्रामीणों ने जलाशय में खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद पानी में डूबे शव को बरामद किया गया। इस घटना से उनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी मुन्नी देवी के अलावे दो बेटा व एक बेटी को छोड़कर गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि इनका परिवार काफी गरीब है। मछली मारकर इसे गांव या बाजार में बेचकर ही अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अब परिवार में एकमात्र कमाने वाला सदस्य की असामयिक मृत्यु से छोटे-छोटे बच्चों का लालन-पालन करना मुश्किल हो गया है।