सिगल यूज प्लास्टिक का न करें उपयोग
प्रखंड के उत्तरी बेगमगंज पंचायत के साप्ताहिक हाट परिसर में गुरुवार को गंगा प्रहरी के सदस्यों ने सिगल यू•ा प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच जागरुकता अभियान चलाया तथा सिगल युज प्लास्टिक के उपयोग नहीं करने की सलाह दी।गंगा प्रहरी के सदस्यों ने बताया कि बेहद कम खर्च पर बनने वाले यह प्लास्टिक उत्पाद बहुत ज्यादा खतरनाक
उधवा (साहिबगंज) : उधवा प्रखंड की उत्तरी बेगमगंज पंचायत के साप्ताहिक हाट परिसर में गुरुवार को गंगा प्रहरी के सदस्यों ने सिगल यू•ा प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए दुकानदारों तथा ग्राहकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की सलाह दी। गंगा प्रहरी के सदस्यों ने बताया कि बेहद कम खर्च पर बनने वाले यह प्लास्टिक उत्पाद बहुत ज्यादा खतरनाक है। यह कभी नष्ट नहीं होता है। इसका बुरा प्रभाव पर्यावरण संकट के रूप में सामने आ रहा है। इसे खाकर मवेशी मर रहे हैं। खेतों की उर्वरा शक्ति कम हो रही है। इसका बुरा प्रभाव इंसान के स्वास्थ्य और वन-पर्यावरण पर खासा असर पड़ता है। सिगल यूज प्लास्टिक को जमीन के अंदर दबाकर नष्ट करने की कोशिश की जाती है तो नष्ट होने की बजाय छोटे-छोटे टुकड़े में बंट जाता है और विषैला रसायन पैदा कर भूमि की उर्वरा क्षमता को नुकसान पहुंचाता है। गंगा प्रहरी के सदस्यों ने हाट परिसर में लगाये गए चाय, सब्जी, सहित विभिन्न दुकानदारों को प्लास्टिक के खतरनाक प्रभावों के बारे जानकारी दी। उन्होंने सिगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा प्लास्टिक के कचरे को एकत्र कर उसका सुरक्षित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया। गंगा प्रहरी के सदस्यों ने दुकानदारों को शपथ दिलायी कि हमें अपने पर्यावरण को बचाने के लिए पॉलीथिन का त्याग करना होगा और उसकी जगह अन्य वैकल्पिक उपायों को अपनाना होगा। मौके पर शुभम मंडल, मुन्ना स्वर्णकार, भास्कर मंडल, प्रधान मंडल, राजीव घोष, बिक्की गोस्वामी, स्वर्गदेव मंडल, सौरभ गोस्वामी, प्रोसेनजीत मंडल आदि मौजूद थे।