गंगा तट को न गंदा करें न करें प्लास्टिक का उपयोग
जागरण संवाददाता साहिबगंज सदर प्रखंड के मखमलपुर दक्षिण पंचायत में गुरुवार को नमामि गंगे से
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : सदर प्रखंड के मखमलपुर दक्षिण पंचायत में गुरुवार को नमामि गंगे से कम्युनिकेशन एवं आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ प्रतिमा कुमारी ने कहा कि गंगा तट को न गंदा करें न गंगा तट पर प्लास्टिक का उपयोग करें। गंगा कटाव को रोकने के उद्देश्य से गंगा तटों पर पौधारोपण किया जा रहा है। कार्यक्रम कर जलीय जीव संरक्षण, वेटलैंड के बचाव, गंगा तटों को साफ रखने एवं गंगा तट पर कटाव रोकने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। साहिबगंज बीडीओ प्रतिभा कुमारी ने दियारा क्षेत्र के गंगा तट पर स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान किया। कहा कि नदी तट क्षेत्र में साफ सफाई करना नागरिकों की जिम्मेदारी है। तटीय इलाके में बसे लोग गंगा का पानी पीते हैं इसलिए इसे स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। गंगा में बसने वाले दुर्लभ जीव का संरक्षण करना इको सिस्टम के लिए बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान गंगा तटों के आसपास पौधारोपण किया गया। इस दौरान बच्चों के बीच चित्रकला, स्लोगन लेखन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने जलीय जीवों के विषय में भाषण देकर लोगों से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।