बिचौलियों को विकास योजना में न होने दें हावी
बरहेट प्रखंड के बोडबांध पंचायत में शनिवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनता दरबार का आयोजन किया गया।इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी उपस्थित थे। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रेणुका मुर्मू ने कहा कि सरकार आपके द्वार में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचे इसके लिए सरकार के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।जिसमें लोग अपनी समस्या रखें तथा उनका समाधान होगा।इसके साथ ही इस मौके पर उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी ने कहा कि कर्मचारी सिर्फ कुर्सी जगने के लिए नहीं है।उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए कर्मचारी काम करें। जिससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी हमेशा जनता का काम करेंगे। समस्या का समाधान हो जाएगा
बरहेट (साहिबगंज) : बरहेट प्रखंड की बोड़बांध पंचायत में शनिवार को सरकार आपके द्वार का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष रेणुका मुर्मू, उप विकास आयुक्त मनोहर मरांडी थे।
यहां रेणुका मुर्मू ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचे इसके लिए सरकार द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। यहां लोग अपनी समस्या रखें, उनका समाधान होगा।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि कर्मचारी सिर्फ कुर्सी पर बैठने के लिए नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के लिए कर्मचारी काम करें। इससे लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी हमेशा जनता का काम करेंगे। समस्या का समाधान हो जाएगा इसके साथ ही उन्होंने विकास योजनाओं में किसी भी बिचौलिया से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया।
कहा कि आप अपने क्षेत्र में मनरेगा योजना में काम करें। पैसा सीधे आपके खाते में जाएगा। आपको रोजगार गांव में ही मिलेगा। इसलिए जरूरी है कि मनरेगा योजना में कार्य करें जिससे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लोगों को मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी कार्य के लिए कहीं भी कोई भी बिचौलिया आपसे पैसे की मांग करता है तो इसकी सूचना आप प्रखंड के पदाधिकारियों को दें ताकि उस पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहा कि आपकी जो भी समस्या हो अवगत कराएं। प्रखंड कार्यालय में हमेशा हम उपलब्ध रहते हैं। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पर बाल विकास परियोजना कार्यालय, आपूर्ति विभाग, मनरेगा, जेएसएलपीएस सहित कई अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए थे। मौके पर जिला पंचायती राज पदाधिकारी ओंकारनाथ, बीडीओ संजय पांडेय, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अहमद अंसारी, शिक्षा विभाग के बीपीओ राजेश्वरी सिन्हा, मनरेगा बीपीओ शंकर कुमार, सहायक अभियंता शशि शेखर, बीपीएम रंजीत कुमार मिश्रा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद, बोड़बांध पंचायत मुखिया सुमित मरांडी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी, सचिव मुजीबुर रहमान, अनवारूल अंसारी आदि उपस्थित थे।