पीएम फसल बीमा व केसीसी कर दिलाएं लाभ
जिले के इनपुट डीलरों को रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर जानकारी को लेकर प्रशिक्षित किया गया। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म मैनेजर कौशिक चटर्जी ने इस अवसर पर इनपुट डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि पाली हाउस बनाने के लिए किसान प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं। किसान डीप इरिगेशन के पाइप के लिए भी इसके प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अगर किसान जलकुंड बनाकर खेती करते हैं तो उसमें भी धरती के अंदर पानी न जाए इसके लिए जमीन पर प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं।
जागरण संवाददाता, साहिबगंज: जिले के इनपुट डीलरों को रविवार को कृषि विज्ञान केंद्र के सभागार में प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर जानकारी को लेकर प्रशिक्षित किया गया। जिला कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म मैनेजर कौशिक चटर्जी ने इस अवसर पर इनपुट डीलरों को संबोधित करते हुए कहा कि पाली हाउस बनाने के लिए किसान प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं। किसान डीप इरिगेशन के पाइप के लिए भी इसके प्रयोग करते हैं। इसके अलावा अगर किसान जलकुंड बनाकर खेती करते हैं तो उसमें भी धरती के अंदर पानी न जाए इसके लिए जमीन पर प्लास्टिक का प्रयोग करते हैं। जिले में धान, मक्का व गेंहू की खेती के लिए सरकार की ओर से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के फैसिलिटेटर राजदेव कुमार ने विस्तार से इनपुट डीलरों को यह जानकारी दिया और कहा कि किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाएं। इनपुट डीलरों को बताया गया कि किसानों को कैसे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा सकता है। वैज्ञानिक तरीके से खेती को बढ़ावा देने के लिए चल रही कृषि योजना एवं कृषि विभाग की ओर से चल रहे प्रयास के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में जिले के इनपुट डीलर शामिल हुए।