प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में मिली गड़बड़ी
वाद सहयोगी (साहेबगंज) तालझारी- शिक्षा विभाग की ओर से मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव का प्लस टु बीडी हाई स्कूल सकरीगली मे आयोजन किया गया जिसमे खेलोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी अर्जुन प्रसाद एडीपीओ आशीष कुमार पंचायत समिति सदस्य पारो देवी डा उषा सहाय बीपीओ ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया खेलोत्सव में प्रखंड के कई मध्य एवं उच्च विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। खेल महोत्सव में खेल शिक्षक आदित्य कुमार के कुशल नेतृत्व में खेल का आयोजन किया गया जिसमे फुटबॉल प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान बी डी हाई स्कूल सकरीगली एवं द्वितीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय बडा तालबोना
बरहड़वा (साहिबगंज) : उपविकास आयुक्त मनोहर मरांडी ने मंगलवार को बरहड़वा प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर के निरीक्षण किया। यहां भारी अनियमितता पायी गई। रजिस्टर में जितने बच्चों की उपस्थिति दर्ज थी उतने बच्चे स्कूल में मौजूद नहीं थे। मिड डे मील विद्यालय में मौजूद छात्रों के अनुपात में कम बन रहा था। इस पर विद्यालय के प्रधान शिक्षक को फटकार लगाते हुए सुचारू रूप से मध्याह्न भोजन संचालित करने का आदेश दिया गया। साथ ही गांव में स्थित जलमीनार के बंद और चापाकल खराब पाए जाने पर गांव के मुखिया ओर जेई को जल्द से जल्द ठीक करा कर लोगों को पेयजल आपूर्ति करने का निर्देश दिया।
इससे पहले उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की संचिका की जांच की। इसमें प्रधानमंत्री आवास, 14वें वित्त सहित अन्य योजनाओं के आवंटन और लंबित पड़ी योजना, लाभुकों को राशि आवंटन आदि की जानकारी ली।
बाद में उन्होंने प्रखंड सभागार कक्ष में पंचायत सेवक, रोजगार सेवक व जनसेवक के साथ बैठक भी की। विकास योजना के क्रियान्वयन में कोताही बरतने पर ठोस कार्रवाई करने की बात कही।
बाद में उन्होंने प्रखंड की रामनगर पंचायत के दुर्गापुर गांव का दौरा कर विकास योजना के संचालन से रूबरू हुए। दुर्गापुर गांव में पीएम आवास के निर्माण की जानकारी ली। डिले आवास को जेई, पंचायत सेवक और बीडीओ के नेतृत्व में पूर्ण कराने का निर्देश दिया।
इस मौके पर बीडीओ संतोष गुप्ता, बीपीओ अमित भगत, जीपीएस सुरेंद्र सिंह, प्रखंड समन्वय मार्सेल किस्कू, सहायक अभियंता अरविद मुर्मू, कनीय अभियंता महेश उरांव, मुखिया तालामय हांसदा आदि मौजूद थे।