Move to Jagran APP

झाविमो के जनादेश यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा

हाई स्कूल परीसर में शनिवार को झारखण्ड विकास मोर्चा बोरियो विधान सभा कोर कमिटि की बैठक जिला अध्यक्ष राजकुमार यादव की मौजुदगी में हुई। बैठक में बोरियो विधान सभा क्षेत्र के 25 अक्टूम्बर तक बुथ कमिटि करने का निर्देश दिया वही अगामी 22 अक्टुम्बर को बोरियो रणचारा मैदान में जनादेश यात्रा राजमहल विधान सभा का साहेबगंज रेलवे मैदान एंव बरहेट विधान सभा गैस ऐजेन्सी के बगल मैदान में होगी । कार्यक्रम में पार्टी सुप्रिमो बाबूलाल मरांडी एंव केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा शामील होगे। कार्यक्रम के सफलता पर चर्चा की गई । 1

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 09:49 AM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 09:49 AM (IST)
झाविमो के जनादेश यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा
झाविमो के जनादेश यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा

बोरियो (साहिबगंज): हाई स्कूल परिसर बोरियो में शनिवार को झारखंड विकास मोर्चा के बोरियो विधानसभा कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव की मौजूदगी में हुई। इसमें बोरियो विधान सभा क्षेत्र के 25 अक्टूबर तक बूथ कमेटी गठन करने का निर्देश दिया गया। 22 अक्टूबर को बोरियो के रणचारा मैदान में जनादेश यात्रा निकाली जाएगी। राजमहल विधान सभा की यात्रा साहिबगंज रेलवे मैदान से प्रारंभ होगी। बरहेट विधान सभा की यात्रा गैस एजेंसी के बगल के मैदान से शुरु होगी। कार्यक्रम में पार्टी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी एवं केन्द्रीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा शामिल होंगे। बैठक में कार्यक्रम की सफलता पर चर्चा की गई। 18 से 20 अक्टूबर तक जन सम्पर्क चलाया जाएगा। राजकुमार यादव ने बताया की खासमहाल से मुक्ति दिलाने, पत्थर उद्योग में रायल्टी जो बढ़ाई गई है उसे वापस लेने, प्रधानी रसीद को ऑफ लाईन करने सहित कई मांगो को लेकर 13 अक्टूबर को जिले के सभी प्रखंडों एवं नगर में काला दिवस मनाया जाएगा। 14 एवं 15 अक्टूबर को साहिबगंज के गांधी चौक पर आमरण अनशन किया जाएगा। बैठक में संगठन मजबूती एवं चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बाबूराम मुर्मू ने बैठक में बोरियो विधान सभा के बोरियो, बोआरीजोर, मंडरो, तालझारी के बूथ कमेटी की मजबूती पर प्रकाश डाला। बैठक में बोरियो, तालझारी, मंडरो के कोर कमेटी के सदस्य मुमताज अंसारी, चौकीदार हांसदा, रोड्रिक हेम्ब्रम, विपिन किस्कू, गोपाल प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.