Move to Jagran APP

महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना

ढ़ती मंहगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते मूल्य के विरोध मे झामुमो का धरना

By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 07:14 PM (IST)
महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना
महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना

जाटी, साहिबगंज : नगर झामुमो अध्यक्ष सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में सरकार की नीतियों के खिलाफ सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर धरना दिया गया। धरना के माध्यम से पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की मूल्य वृद्धि से जनता की परेशानी से निजात दिलाने की मांग राज्यपाल को संबोधित पत्र के माध्यम से की गई। महंगाई के विरोध में झामुमो केंद्रीय कमेटी के निर्देश पर धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया गया। इसमें मजदूर किसान निम्न वर्ग की मार झेलने का जिक्र किया गया है। धरना में दिनेश ¨सह, कपिलदेव दास, मो. जफर इमाम, दिनेश पासवान,मो. मोहसीन परवेज, नंद किशोर मंडल, अब्दुल बारिक, रेजा आलम, मेंहदी पासवान, संजय यादव सहित अन्य मौजूद थे।

loksabha election banner

वहीं मंडरो संस के अनुसार पेट्रोल डीजल की बढते मूल्य के विरोध झामुमो ने धरना प्रदर्शन किया। मौके पर पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने अगुवाई की। जिसमें प्रखंड, उधवा संवाद सूत्र के अनुसार झामुमो केंद्र कमिटी के निर्देश अनुसार झामुमो प्रखंड कमेटी उधवा के ओर से सोमवार को पेट्रोल, डीजल, तथा गैस के दाम में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष एहतेशाम गणी उर्फ चांद के द्वारा किया गया। प्रखंड अध्यक्ष चांद ने कहा कि केंद्र सरकार खाने से लेकर पहने तक के सभी सामग्री में जीएसटी लागू किया है, लेकिन पेट्रोल तथा डीजल में जीएसटी लागू नहीं किया है। कारण आब आम लोगों को अस्पष्ट समझ में आ चुका है। मौके पर जिला अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, प्रधान सचिव हुमायूं शेख, अब्दुस समद, मोहम्मद ताज, आशिक इकबाल, मोहम्मद अशफाक, तोहिद आलम, मोहम्मद खालिद के अलावा कई दर्जन लोग शामिल थे।

बरहडवा संवाद सूत्र के अनुसार झामुमो प्रखंड इकाई बरहडवा की ओर से सोमवार को पेट्रोल-डीजल, गैस और किरासन तेल के कीमत पर प्रतिदिन हो रही बढ़ोतरी को लेकर प्रखंड मुख्यालय प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। जिसका नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर अहमद ने किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद विजय हांसदा के आवाज से बैलगाड़ी के साथ जुलूस निकालते हुए हाटपाड़ा,  थाना रोड, सब्जी मंडी रोड होते हुए स्टेशन चौक से मेन रोड होते हुए प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। धरना-प्रदर्शन के उपरांत पार्टी कार्यकर्ताओं के शिष्टमंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी डागुर कोड़ा को महामहिम राज्यपाल के नाम मांगपत्र सौंपा।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि अब्दुल कादिर, प्रदेश समिति सदस्य मुसब्बर आलम, शक्ति नाथ अमन, जिला परिषद सदस्य पूर्व प्रखंड सचिव मनोहर लाल चौहान, नगर अध्यक्ष अभिजीत चौधुरी, सचिव राजीव रंजन, नजरुल इस्लाम, चंदा देवी, धनु देवी, अरुण कुमार साह, प्रदीप भगत सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजमहल संवाद सहयोगी के अनुसार सोमवार को झामुमो नगर व प्रखंड कमिटी द्वारा डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, किरासन तेल इत्यादि की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि एवं बढ़ती मंहगाई के विरोध में प्रखंड परिसर में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन कर केन्द्र और राज्य सरकार की गरीब विरोधी नीतियों के विरूद्ध आवाज उठाई गई। प्रखंड अध्यक्ष चंदन ¨सह की अगुवाई में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ता उपप्रमुख मो. नाईम शेख ने केन्द्र सरकार के विरूद्ध जमकर हल्ला बोलते हुए कहा कि आज सरकार प्रत्येक नीतियों में असफल होकर गरीबों का शोषण कर रही है। मौके पर चंदन ¨सह, मो. नाईम शेख, केताबुद्दीन शेख, मो. बरकत अली, रणवीर मालाकार, दिलावर रहमान, अंसारूल हक, अजय मड़ैया, आशीष मंडल, वासु कुमार, शाहिद रिजवी सहित अन्य भी मौजूद थे।

बरहड़वा संस के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा बरहरवा प्रखंड कमिटी द्वारा प्रखंड अध्यक्ष मो सब्बीर आलम के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर बढ़ती महंगाई पर विरोध जताया गया। मौके पर झामुमो के मॉसबर आलम शक्ति नाथ अमन, सब्बीर आलम,मनोहर लाल च्यवन, राजीव रंजन अब्दुल कादिर,मास्टर अमीन,जाकिर हुसैन, श्रीकांत यादव, बिरेन साह, जगदीश मास्टर, अभिजीत चौधरी नजरुल हक, रजक8 सह नीरज शर्मा सहित अन्य कार्यकता उपस्थित थे।

पतना संस के अनुसार पेट्रोल डीजल किरासन एवं एल पीजी गैस सिलेंडर के दाम में वृद्धि के विरुद्ध में झामुमो ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जिला सचिव सुरेश टुडू ने कहां कि भाजपा सरकार जन विरोधी है इन सरकार को गरीब जनता की कोई चिन्ता नही है लगातार किरासन तेल डीजल पेट्रोल रसोई गैस एवं बिजली बिल मे वृद्धि से आम जनता बहुत परेशान है।

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेम्ब्रम, सचिव शहवाज आलम, राजू प्रसाद यादव, रहमान अंसारी, संजय गोस्वामी, महेश साह, शिवनाथ साह राजू यादव, जिला परिषद स्टेलिना बेसरा, अग्रनेस बास्की, जिला सचिव सुरेश टुडू, फागु मंडल, समीर दास रवींद्र साहा, इबरान शेख आदि उपस्थित थे।

बरहेट संस के अनुसार सोमवार को बरहेट प्रखंड कार्यालय के समक्ष 11 सूत्री मांगों को लेकर झामुमो ने धरना प्रदर्शन दिया गया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजाराम मरांडी ने की। मौके पर झामुमो का शिष्टमंडल बरहेट प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। मौके पर प्रखंड सचिव मजबूर रहमान,  नजर इस्लाम, मो शमीम, नूर हुसैन, तोनल किस्कू, सजोनी मुर्मू , मजितुल्ला अंसारी, डहरु साह, मो सफीउल्लाह, पुशा टूडू, समाउल,अलाऊद्दीन सहित अनेक लोग उपस्थित थे। बोरियो संस के अनुसार झामुमो के पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम के नेतृत्व में डीजल, गैस, किरासन तेल एंव मंहगाई के विरोध में विशाल रैली एंव धरना प्रर्दशन की गई रैली डाक बंगला परिसर से बैल गाड़ी में सवार प्रखंड मुख्यालय तक रैली निकाली गई। मौके पर शामू बास्की, रिजवान अंसारी, अर्जुन रजक,मनोज तांती, शलैश भगत, स्टीफन मुर्मू मुखिया, पंकज मड़ेया, नटवा मरांडी, विजय मुर्मू, सफाजुद्दीन अंसारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.