Move to Jagran APP

रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा रामपुर टोपरा, सुबह मिली हत्यारोपी की लाश Sahebganj News

गांव के ही बथान में धन्नू सिंह किसी काम के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने तीन से चार चक्र गोली चलाई।

By MritunjayEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 11:49 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 11:49 AM (IST)
रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा रामपुर टोपरा, सुबह मिली हत्यारोपी की लाश Sahebganj News
रात में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा रामपुर टोपरा, सुबह मिली हत्यारोपी की लाश Sahebganj News

साहिबगंज, जेएनएन। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रामपुर टोपरा में शुक्रवार की रात हरप्रसाद निवासी 45 वर्षीय धन्नू सिंह की हत्या बदमाशों ने गोली मारकर कर दी। गोली लगने के बाद सिंह की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार गांव के ही बथान में धन्नू सिंह किसी काम के लिए पहुंचे थे। इसी क्रम में तीन से चार की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाशों ने तीन से चार चक्र गोली चलाई। इसी क्रम में एक गोली धन्नू सिंह के पेट में लगी जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बारे में मुफस्सिल प्रभारी थाना प्रभारी रामाशीष यादव ने बताया कि मृत धन्नू सिंह हत्या मामले का आरोपी था। मुफस्सिल थाना में उसपर कई मामले दर्ज हैं। हत्या की सूचना शनिवार की सुबह पुलिस को मिली। प्राप्त सूचना पर थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

हत्या के मामले से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि पुलिस का कहना है। हत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। इस क्षेत्र में अक्सर वर्चस्व को लेकर फायरिंग की घटनाएं होती रहती है। इस घटना को भी वर्चस्व और पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.