केरल में तालझारी के युवक की मौत
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : मजदूरी करने केरल गए तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया बाला पोखर निव
संवाद सहयोगी, तालझारी (साहिबगंज) : मजदूरी करने केरल गए तालझारी थाना क्षेत्र के मसकलैया बाला पोखर निवासी 25 वर्षीय गोकुल मंडल की मौत हो गई है। सूचना परिजनों को मिलते ही घर में मातम छा गया है। परिजनों ने बताया कि घर में जीविकोपार्जन का मुख्य साधन मजदूरी है लेकिन अपने गांव में कोई काम नहीं मिलने के कारण गोकुल मंडल करीब एक माह पहले अपने अन्य साथियों के साथ मजदूरी करने केरल गया था। उनके साथियों ने परिजनों को फोन कर बताया है कि शनिवार को गोकुल मंडल की तबीयत खराब हो गई थी। कुछ ही देर में उसकी स्थिति और अधिक खराब होने लगी। इसके बाद उनके अन्य मजदूर साथियों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सकों ने गोकुल मंडल को मृत घोषित कर दिया। बता दें कि तीन दिन पूर्व भी मसकलैया के बबलू मंडल की मौत केरल में हुई थी। वह भी मजदूरी करने केरल गया था।