रांगा में मिला पहाड़िया महिला का शव
संवाद सहयोगी पतना रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ से रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब एक
संवाद सहयोगी, पतना : रांगा थाना क्षेत्र के केंदुआ से रविवार सुबह करीब 11 बजे के करीब एक पहाड़िया महिला का शव बरामद किया गया। बाद में उसकी पहचान चपांडे निवासी निवासी सुंदरी पहाड़िन के रूप में हुई। वह पाकुड़ जिले के हिरणपुर में रहनेवाली अपनी बेटी के घर गई थी। वहां से लौट रही थी। अत्यधिक शराब पीने से उसकी मौत की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया है। बताया जाता है कि सुबह में ग्रामीणों ने खेत में शव होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद बरहड़वा प्रभाग के पुलिस इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार, थाना प्रभारी अमन कुमार सिंह, एसआइ भारती कुमारी पुलिस फोर्स के साथ उक्त स्थान पर पहुंचे और शव की पहचान कराने में जुट गए। बाद में उसकी पहचान चपांडे निवासी सुंदरी पहाड़िन के रूप में हुई। बताया जाता है कि पाकुड़ से लौटने के क्रम में हटिया में रुक कर जमकर शराब पी। आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि महिला को शनिवार की शाम क खेत में पड़े कुछ लोगों ने देखा था। तब वह होश में थी। अत्यधिक शराब पी लेने के कारण खेत में उसने उल्टी भी की। वह चल नहीं पा रही थी। सूचना मिलने पर उसका बेटा धरमू पहाड़िया रविवार को आया। उसके फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया। उनके बेटे ने पुलिस को बताया कि वह हमेशा ही शराब का सेवन करती थी। इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। महिला के पति की मौत कई साल पूर्व ही हो चुकी है।