अब मोदी आहार के साथ दक्षिणा भी
यहां के भाजपा नेता बजरंगी यादव अब अपने लोगों के बीच मोदी आहार के साथ साथ मोदी दक्षिणा भी बांटेंगे। पिछले दिनों उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक दिया था। प्रधानमंत्री राहत कोष में भी वे एक लाख रुपया देने की घोषणा कर चुके हैं। बजरंगी यादव संताल परगना के बड़े कारोबारी हैं। संताल परगना का सबसे बड़ा अनाज गोदाम उनके पास है जिसमें एफसीआई का चावल गेहूं आदि रहता है। पत्थर का भी कारोबार है। दो सौ से अधिक लोग उनके यहां काम करते
जागरण संवाददाता, साहिबगंज : यहां के भाजपा नेता बजरंगी यादव अब अपने लोगों के बीच सोमवार से मोदी आहार के साथ साथ मोदी दक्षिणा भी बांटेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये का चेक दिया था। प्रधानमंत्री राहत कोष में भी वे एक लाख रुपया देने की घोषणा कर चुके हैं। जिले का सबसे बड़ा अनाज गोदाम उनके पास है जिसमें एफसीआइ का चावल, गेहूं आदि रहता है। पत्थर का भी कारोबार है। दो सौ से अधिक लोग उनके यहां काम करते हैं। लाकडाउन की वजह से पत्थर सहित कुछ अन्य कारोबार पूरी तरह ठप है। इसके बाद भी उन्होंने सभी कर्मियों के मार्च माह का वेतन रिलीज करने का निर्णय लिया है। मोदी आहार में चावल, दाल, आटा, आलू आदि सामग्री के साथ साथ नकद पांच सौ रुपया होगा। शनिवार को उन्होंने कहा कि लोगों को लॉकडाउन का गंभीरता से पालन करना चाहिए। इस मौके पर विजय सिन्हा व कृष्णा शर्मा भी मौजूद थे।