लंबित मामलों का जल्द करें निबटारा
बरहड़वा(साहिबगंज): पुलिस निरीक्षक राधिका रमन ¨मज ने मंगलवार को रांगा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान
बरहड़वा(साहिबगंज): पुलिस निरीक्षक राधिका रमन ¨मज ने मंगलवार को रांगा थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के बाद पुलिस पदाधिकारियों को कई निर्देश दिए। पुलिस निरीक्षक ने थाना में दर्ज कांड, वारंटी की गिरफ्तारी ओर लंबित पडे़ मामले की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारी को अपने-अपने कार्य को विधिसंगत व समयानुसार पूर्ण करने के लिए कहा। कहा कि क्षेत्र मे लगातार गस्ती किया जाए एंव लोगों कि समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। साथ ही पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र के अपराधियों कि सूचना के लिए अपने तंत्र को मजबूत करें। इसके लिए लोगों से अच्छा संबंध स्थापित किया जाए। मौके पर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सअनि प्रमोद कुमार, अजय कुमार, अब्दुल वाहब, आलोक दुबे आदि मौजूद थे।