Move to Jagran APP

स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध झारखंड बनाएंगे : बाबूलाल

झारखंड राज्य को स्वच्छ शिक्षित और स्मृद्ध राज्य बनाएंगे।झारखंड विकास मोर्चा कि सरकार बनती है तो झारखंड से भय भुख ओर भ्रष्टाचार मुक्त को समाप्त कर दिया जाएगा। उक्त बाते झाविमो सुप्रीमो सह केन्द्रीय अध्यक्ष बाबुलाल मरांडी ने शनिवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के रांगा फुटबॉल मैदान मे एक चुनावी जनसभा को संबंधित करते हुए कहा।उन्होंने कहा कि भाज

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 05:55 PM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 05:55 PM (IST)
स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध झारखंड बनाएंगे : बाबूलाल
स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध झारखंड बनाएंगे : बाबूलाल

संवाद सूत्र, बरहड़वा (साहिबगंज) : झारखंड राज्य को स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध बनाएंगे। झारखंड विकास मोर्चा की सरकार बनती है तो झारखंड से भय, भूख और भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया जाएगा। उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वे शनिवार को बरहेट विधानसभा क्षेत्र के रांगा फुटबॉल मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राज्य में जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने पारा शिक्षक कि बहाली कराई थी। पारा शिक्षक और आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका व सहिया को उनका हक नहीं मिल रहा है। कहा कि वर्तमान सरकार में 11 लाख राशनकार्ड 2.5 लाख वृद्धा और विधवा पेंशन को रद किया गया। 24 लोग झारखंड मे भूख से मर गए। विद्यालय भी बंद किए जा रहे है। उन्होंने झाविमो के प्रत्याशी होपना मुर्मू के पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा। कहा कि उनकी सरकार बनी तो गरीब तबके के बच्चे सरकारी खर्च पर डाक्टरी व इंजीनियरिग की पढ़ाई करेंगे। हर पंचायत मे दो-दो स्वास्थ्य कर्मी की बहाली की जाएगी। अच्छे और बड़े अस्पताल खोले जाएंगे ताकि लोगों का समुचित इलाज हो सके। उनकी सरकार में प्रत्येक वर्ष जेपीएससी की परीक्षा होगी। कोयला खदान और पत्थर खदान के पट्टाधारक को उनका हक मिलेगा। राज्य में सरकार बनने पर जमीन मालिक को पत्थर खोदने और उसे तोड़ने के लिए मशीन उपलब्ध करायी जाएगी। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ता सहीद अख्तर, दिलीप रमानी, ज्योतिष हेम्ब्रम, प्रधान नारायण मुर्मू, सुनील सोरेन, अनु हेम्ब्रम, तारकेश्वर सिंह, रवि कुमार, अजय डुंगडुंग, दिनेश कुशवाहा मौजूद थे। विधि व्यवसथा बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी विष्णुकांत मिश्रा दलबल के साथ मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.