Move to Jagran APP

बेमियादी हड़ताल पर गए अनुबंधकर्मी

जाटी साहिबगंज झारखंड राज्य पारा चिकित्सा कर्मी संघ के आह्वान पर बुधवार से जिले के अनुब

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:17 PM (IST)Updated: Wed, 05 Aug 2020 06:17 PM (IST)
बेमियादी हड़ताल पर गए अनुबंधकर्मी
बेमियादी हड़ताल पर गए अनुबंधकर्मी

जाटी, साहिबगंज: झारखंड राज्य पारा चिकित्सा कर्मी संघ के आह्वान पर बुधवार से जिले के अनुबंध स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं। सदर अस्पताल परिसर में स्थायीकरण तथा कोरोना वायरस महामारी में अन्य राज्यों की तरह प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर अनुबंध स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना दिया।

loksabha election banner

संघ के जिला सचिव शंभु कुमार झा ने बताया कि मांगों को लेकर कई बार हड़ताल की गई। दौरान सरकार ने आश्वासन दिया परंतु स्थायीकरण नहीं किया। कोरोना वायरस महामारी के दौरान अन्य राज्य प्रोत्साहन राशि दे रहे है। झारखंड सरकार द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जबतक मांग पूरी नहीं होती हड़ताल जारी रहेगा। इस अवसर पर चंदन कुमार, दीप्तिमय प्रधान, ललीता हेम्ब्रम, मेरी क्रिस्टीना, अमृता अवस्थी, मो. मजहर, विजय कुमार, शंकर महतो, दिलीप कुमार शर्मा, डा. राजेश साह आदि मौजूद थे।

राजमहल में समान कार्य के लिए समान वेतन जैसी मांगों को लेकर विशेष कोविड अस्पताल राजमहल में कार्यरत अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों ने ए ग्रेड नर्स अमृता मुर्मू की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ किया है। अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से कोविड- 19 जांच प्रक्रिया भी बंद हो गई है। मौके पर हड़ताली कर्मी अमृता मुर्मू, अंजना चौधरी, प्रियंका साहा, मुन्नी मालतो, अर्चना कुमारी, सचिन साह, संदीप कुमार, सविता भारती, रितु कुमारी, मेनका कुमारी, मालोती हांसदा सहित अन्य भी मौजूद थे।

बोरियो व मंडरो प्ररवंड के अनुबंध पारा मेडिकल कर्मी बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। अनुबंधकर्मी डॉ. पंकज गुप्ता, सुदामा साह ने बताया कि सरकार जब तक मांगों पर विचार नहीं करती तबतक हड़ताल पर रहेंगे। एलटी मिठू कुमार ने बताया कि मुख्य मांगों में ओडिशा, हरियाणा व बिहार आदि राज्यों के तर्ज पर अतिरिक्त प्रोत्साहन भत्ता, ईपीएफ, ईएसआइ, आयुष्मान भारत योजना का लाभ तथा कार्य के दौरान अनुबंध कर्मियों की मृत्यु के बाद आश्रितों को नौकरी तथा एक मुश्त मुआवजा देना आदि शामिल है। कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन भी किया। मौके पर डॉ. बिनोद कुमार, डॉ. विवेक भारती, जयनाथ मुर्मू, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

हड़ताल पर गए अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी

तालझारी (साहिबगंज) : झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्सा कर्मी संघ स्थायीकरण तथा अन्य मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया। इस संबंध में आवेदन प्रभारी चिकित्सा को दे दिया गया है। इस अवसर पर सोनी बेसरा, सोनम भारती, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, मारीसोन हांसदा, टरेसा मुर्मू, अमिता पटेल, लूसी कुमारी नीलम कुमार मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.