Move to Jagran APP

भाजपा ने प्रदेश में दी मॉब लिचिग : उरांव

शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित होटल अभिनव श्री में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 07:14 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:16 AM (IST)
भाजपा ने प्रदेश में दी मॉब लिचिग : उरांव
भाजपा ने प्रदेश में दी मॉब लिचिग : उरांव

संवाद सहयोगी, साहिबगंज:शहर के चौधरी कॉलोनी स्थित होटल अभिनव श्री में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भाजपा नेता अपने भाषण में कहते हैं कि 70 साल में कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया। तो फिर देश में चापाकल, स्कूल, बिजली, पानी, पोस्ट आफिस, अस्पताल कहां से बन गया। क्या भाजपावालों ने बनवाया था। कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन काल में देश को बहुत कुछ दिया लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रदेश में मॉब लिचिग दी।

loksabha election banner

कहा कि झारखंड बनने के बाद 18 साल में 16 साल तक यहां भाजपा की सरकार रही है। लेकिन झारखंड कि स्थिति में सुधार नहीं हो पाया। प्रदेश में शिक्षा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। किसान भूखे मर रहे हैं। किसान कर्ज के तले दबे हुए है, और भाजपा की सरकार छह हजार रुपये देने की बात कह रही है। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। जिनके पास रोजगार था उनसे भी छीन लिया गया। उनकी सरकार आने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, किसानों का कर्ज माफ कर दिया जायेगा। प्रदेश में सिचाई की व्यवस्था की जाएगी। जमीन लुटवा है भाजपा सरकार

भाजपा सरकार जमीन लुटवा है। वह एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन कर जमीन लूट का प्रयास कर रही है। उनकी कोशिश रहेगी की राजमहल सीट कांग्रेस के पास रहे। लेकिन आगे पार्टी के नेता को तय करना है। पाकुड़ विधायक अकील अख्तर ने कहा कि राजमहल सीट कांग्रेस के पास रहे इसके लिए हमने शुरू से ही आवाज उठाई है। इस बार भी मेरा प्रयास रहेगा की राजमहल सीट कांग्रेस की झोली में रहे। हमारा पहला उद्देश्य भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का है। इसलिए सभी कांग्रेस की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। हमारी सरकार बनी तो पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी तथा अन्य समस्या का किया समाधान किया जाएगा।

मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल मिश्रा ने राजमहल सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी देने की मांग की। वहीं प्रदेश महासचिव बजरंगी यादव ने कहा राजमहल में कांग्रेस काफी मजबूत स्थिति में है। लोगों की मांग भी है कि यहां से कांग्रेस का प्रत्याशी मिले। अनिल ओझा ने भी प्रदेश अध्यक्ष से राजमहल सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी देने की मांग की। समारोह के दौरान भाजपा के लठू सिंह, आकाश चौधरी कांग्रेस में शामिल हो गये। जिसे प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहना कर स्वागत किया। इस मौके पर विस प्रभारी मंजू हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष मो. कलीमुदीन, महेन्द्र पासवान, समद, महेश तिवारी, संतोष स्वर्णकार आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.