दुधमुंहे बच्चे को मां से छीनने प्रयास
संवाद सूत्र, तीनपहाड़ (साहिबगंज): तीनपहाड़ थाना अंतर्गत हरणाडंगा तुरीटोला में रविवार की रात पांच अज्ञा
संवाद सूत्र, तीनपहाड़ (साहिबगंज): तीनपहाड़ थाना अंतर्गत हरणाडंगा तुरीटोला में रविवार की रात पांच अज्ञात लोगों ने एक दुधमुंहे बच्चे को उसकी मां से छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर वे लोग भाग निकले। गोड्डा जिले के पत्थरकानी ग्राम निवासी मनोज लोहिया की पत्नी नमिया देवी भटकते हुए तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के हरणाडंगा तुरीटोला आ पहुंची। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। रात होने पर पांच अज्ञात लोगों ने उसके दुधमुंहे बच्चे को छीनने का प्रयास किया। तभी हो- हल्ला होने पर स्थानीय ग्रामीण वहां जमा होने लगे। लोगों को आते देख अज्ञात लोग भाग निकले। लोगों के मन में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर वे लोग महिला से उसका बच्चा क्यों छीन रहे थे। महिला ने बताया कि वह उन लोगों को नहीं पहचानती है। तीनपहाड़ थाना प्रभारी परशुराम पासवान ने कहा उन्हें किसी प्रकार की जानकारी नहीं है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।