Move to Jagran APP

श्रीराम भारतीय सभ्यता संस्कृति की पहचान

जागरण संवाददाता साहिबगंज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक विजय कुमार ने कहा

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 08:13 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 08:13 PM (IST)
श्रीराम भारतीय सभ्यता संस्कृति की पहचान
श्रीराम भारतीय सभ्यता संस्कृति की पहचान

जागरण संवाददाता, साहिबगंज : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक विजय कुमार ने कहा कि भगवान राम भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। हम सभी भारतीय श्रीराम के आदर्शों पर ही चलने का प्रयास करते हैं। श्रीराम हमारे व्यक्तिक, पारिवारिक, धार्मिक, सामाजिक, एवं राष्ट्रीय जीवन के प्रेरणास्त्रोत हैं। वे शुक्रवार को आरएसएस के जिला कार्यालय माधव निकेतन में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के शुभारंभ के मौके पर मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इसके साथ ही साहिबगंज विभाग तहत आनेवाले दोनों जिलों में श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हो गया।

loksabha election banner

इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, वनवासी कल्याण आश्रम, विद्या भारती, क्रीड़ा भारती, गंगा समग्र, संस्कार भारती, सहकार भारती, इतिहास लेखन समिति, भारतीय जनता पार्टी, एकल विद्यालय, विविध सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, विविध मतों एवं पंथों के अनुयायी शामिल हैं। इस मौके परविभाग प्रचारक बिगेंद्र कुमार ने कहा श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण भारतीय मन की शास्वत प्रेरणा है जिसके लिए श्री राम भक्तों ने 492 वर्षों तक अनवरत संघर्ष किया है। अतीत के 76 संघर्षों में 400000 से अधिक राम भक्तों ने वीरगति को प्राप्त किया है लगभग 36 वर्षों के श्रृंखलाबद्ध अभियानों के फल स्वरुप संपूर्ण समाज ने लिग, जाति, वर्ग, भाषा, संप्रदाय, क्षेत्र आदि भेदों से ऊपर उठकर एकात्म भाव से श्री राम मंदिर के लिए अप्रतिम त्याग और बलिदान किया है। इसके बाद मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो पाया। कहा कि हम सबों को इस मंदिर निर्माण में अपना गिलहरी प्रयास अवश्य करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गणेश प्रसाद तिवारी एवं बजरंगी प्रसाद यादव ने भी कारसेवा के संबंध में अपने संस्मरण सुनाए। कार्यक्रम का संचालन जिला संपर्क प्रमुख डॉ सुरेंद्र नाथ तिवारी ने किया। कार्यक्रम में अरुण विश्वकर्मा, मोतीलाल सरकार, राजीव पांडेय, नमिता शर्मा, ज्योति कुमारी, प्रोफेसर डॉक्टर महेंद्र प्रसाद सिंह, सत्य प्रकाश सिन्हा, आनंद मोदी आदि मौजूद थे। कोटालपोखर: बरहड़वा के छाता डांगाल मैदान स्थित बजरंगबली मंदिर स्थान पर इस अभियान की शुरुआत की गई। मौके पर भाजपा के जिला महामंत्री कुमार तिवारी ने श्रीराम मंदिर आंदोलन पर प्रकाश डाला। भक्तों से सहयोग की अपील की साथ ही सहयोग राशि का रसीद कटवाया। इस पवित्र मौके पर विश्व हिदू परिषद झारखंड प्रदेश के सह मंत्री वीरेंद्र यादव, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोविद कुशवाहा, पतना प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष पंकज ठाकुर, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजीत साहा, गंगा महतो, मिथुन पंडित, अनुराग डोकानिया, छेदी कुशवाहा, शंकर महतो, हेमंत सिंह, गौरव कुमार, संजय महतो, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित थे। नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में अभियान का शुभारंभ किया गया.। मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्यामल दास, विश्व हिन्दू परिषद के कश्यप पाल गोविन्द, वरिष्ठ मंडल अध्यक्ष उत्तम कुमार, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता लालू भगत, छठुलाल साह, लालमुन भगत, अंजुला, ममता, प्रिया, अंजली आदि थे।

-------------------

बोरियो में वेद मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ

बोरियो : बोरियो बाजार मेन रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के समीप अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह महाभियान का शुभारंभ किया गया। महावीर मंदिर के पुजारी सुबोध पाण्डेय के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया। इस दौरान बोरियो खंड के संत महात्मा का राम सेवकों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। निधि संग्रह टोली ने मौके पर उपस्थित हिन्दू धर्मावलंबियों से प्राप्त समर्पण राशि के रूप में एक सौ और दस रूपये का कूपन काटा। इस अवसर पर पालक अधिकारी राकेश कुमार, विहिप के पप्पू साह, अभाविप के नगर मंत्री संजय दादा, अभियान प्रमुख संतोष कुमार, हिसाब प्रमुख चंदन प्रभू, जमाकर्ता रंजन साह, प्राचार्य उदय कुमार चौरसिया, देवाशीष प्रसाद, मंटू साह, चंदन शर्मा, अमित कुमार रक्षित, संतोष कुमार साह, पंकज चौधरी, सुमन रजक के अलावा दर्जनों रामसेवक उपस्थित थे।

मंडरो: मिर्जाचौकी हाट परिसर स्थित दुर्गा मंदिर में हुई बैठक में आरएसएस के विभाग समरसता प्रमुख रंजीत वर्मा एवं विभाग उप प्रमुख विष्णु वर्मा शामिल हुए। इस दौरान धन निधि संग्रह हेतु कूपन मुहैया कराया गया। साथ ही मिर्जाचौकी व आसपास क्षेत्र के गणमान्य और बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से इसकी शुरुआत की गई। मौके पर मिर्जाचौकी के कई लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.