Move to Jagran APP

अंतिम समय में बदल गया सीएम का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री के साहिबगंज आगमन पर 22 सितंबर को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जायेगा। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता सह पप्पू साह ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास 21 सितंबर को जन-आर्शिवाद रथ यात्रा के साथ आगमन होना था। मुख्यमंत्री का रात्रि विश्राम साहिबगंज में होना था। लेकिन कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया। 21 सितंबर की शाम रथ साहिबगंज पहुंच जायेगा। लेकिन मुख्यमंत्री रघुवर दास अब 22 सितंबर को हेलीकाप्टर से 9.30

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 22 Sep 2019 08:16 AM (IST)
अंतिम समय में बदल गया सीएम का कार्यक्रम
अंतिम समय में बदल गया सीएम का कार्यक्रम

साहिबगंज : मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यक्रम में शनिवार की शाम अचानक परिवर्तन कर दिया गया। शाम में वे बोरियो से साहिबगंज आनेवाले थे। साहिबगंज परिसदन में उन्हें रात्रि विश्राम करना था। इसके लिए परिसदन में सभी तैयारी कर ली गई थी लेकिन शाम में पता चला कि दुमका के गोपीकांदर में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित है। बरहेट में कार्यक्रम को संबोधित करने के बाद वे पंचकठिया में रुके बिना बोरियो पहुंचे। वहां सभा को संबोधित करने के बाद वे हेलीकॉप्टर से दुमका निकल गए। अब वे सुबह 9.30 बजे हेलीकॉप्टर से यहां आएंगे। जैप नौ में उनका हेलीकाप्टर उतरेगा। इसके बाद वे बाटा चौक पर सभा को संबोधित करेंगे। यहां से वे बांझी जाएंगे और वहां सभा को संबोधित करने के बाद गोड्डा निकल जाएंगे। उनके यहां आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ गुप्ता उर्फ पप्पू साह ने बताया कि मुख्यमंत्री रघुवर दास 21 सितंबर को जन-आशीर्वाद रथ के साथ यहां पहुंचने वाले थे। लेकिन अब वे 22 सितंबर को हेलीकाप्टर से 9.30 बजे पहुंचेंगे। हालांकि रथ शाम में ही यहां पहुंच गया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता राजमहल विधायक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तकरीबन 500 भाजपा कार्यकर्ता मोटरसाइकिल पर सवार होकर रथ आगवानी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर भाजपा के झंडा से पाट दिया गया है। शहर के बाटा चौक, पटेल चौक, स्टेशन रोड़, गांधी चौक, कालेज रोड समेत अन्य मार्ग पर भाजपा का झंडा लगाया गया है। वहीं कई स्थानों पर भव्य तोरणद्वार बनाया गया है। शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया। इसका नेतृत्व भाजपा नगर उपाध्यक्ष शिवम शर्मा कर रहे थे। जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शहरवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में अनिल भगत, ज्योति शर्मा, गोविद कुमार, सुनील चौरसिया, संजय यादव, प्रशांत शेखर, विवेक कुमार, अमित कुमार आदि थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.