शोभनपुर भट्ठा में पड़ोसियों में भिड़ंत, कई घायल
शोभनपुर भट्ठा गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : शोभनपुर भट्ठा गांव में बुधवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसियों में भिड़ंत हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह से सात लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है। शोभनपुर भट्ठा निवासी 65 वर्षीय शिवमुनि यादव ने आवेदन देकर छह नामजद व कुछ अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाया है। बताया कि उनके घर के सामने रह रहे प्रह्लाद यादव, विनोद यादव, मनोज यादव सहित अज्ञात कुछ लोग उनके परिवार वालों को गाली गलौज कर रहे थे। मना करने पर सभी आरोपित घर में घुस गए और महिला एवं बुजुर्ग के साथ मारपीट करने लगे। उनका सिर फट गया।
इधर, दूसरे पक्ष के शोभनपुर भट्ठा निवासी पिटू कुमार यादव ने आवेदन में बताया कि उसके घर के सामने रह रहे शिव मुनि यादव, शंभू यादव, बबलू यादव, डबलू यादव आदि ने उनलोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर में चोट आई है। वहीं अमन कुमार यादव, रणजीत यादव एवं भोला यादव को भी मारपीट के दौरान चोट लगी है। मुफस्सिल थाना प्रभारी से दोनों पक्षों ने अपने एवं अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दो- तीन लोगों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।