Move to Jagran APP

पोशाक बना आत्मनिर्भर बन सकतीं महिलाएं

साहिबगंज : सिलाई-कटाई से जिले की महिलाओं को स्वरोजगार मिल सकता है। पोशाक बनाकर महिलाएं आमदनी बढ़ा सक

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 04:32 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 04:32 PM (IST)
पोशाक बना आत्मनिर्भर बन सकतीं महिलाएं
पोशाक बना आत्मनिर्भर बन सकतीं महिलाएं

साहिबगंज : सिलाई-कटाई से जिले की महिलाओं को स्वरोजगार मिल सकता है। पोशाक बनाकर महिलाएं आमदनी बढ़ा सकती हैं। जिला कौशल विकास पदाधिकारी रामनिवास ¨सह ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कलस्टर तैयार कर उन्हें सिलाई-बुनाई कर आय बढ़ाने को लेकर प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त महिला समूहों की विभिन्न प्रखंडों में निबंधन कराया जा रहा है। जिन महिलाओं ने एनयूएलएम, आरयूडी व आरसेटी से स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रशिक्षण पहले हासिल कर लिया है। वैसी महिलाओं को कलस्टर तैयार कर उद्योग की शक्ल में काम कराया जाएगा। कपड़ा तैयार कर जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सहित अन्य विद्यालयों में उपलब्ध कराया जाएगा। पोशाक बनाकर बेरोजगार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की प्रकिया शुरू कर दी गई है। जिला कौशल विकास पदाधिकारी रामनिवास ¨सह ने यह भी बताया कि साहिबगंज में जिला कटाई सह वस्त्र उत्पादन केंद्र की स्थापना की जाएगी। इसमें 150 प्रशिक्षित महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.