बोर्ड पर मनमानी का आरोप लगा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर कर्मी
साहिबगंज: नगर परिषद बोर्ड पर कर्मचारियों के साथ परेशान करने व मनमानी करने के आरोप लगाते हुए नगर परिष
साहिबगंज: नगर परिषद बोर्ड पर कर्मचारियों के साथ परेशान करने व मनमानी करने के आरोप लगाते हुए नगर परिषद साहिबगंज के कर्मी मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इसको लेकर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शिव हरि के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को अपनी मांग पत्र सौंपा। कहा कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी तबतक कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।
नगर परिषद कर्मचारी अध्यक्ष शिव हरि ने बताया कि बोर्ड कर्मचारियों के साथ मनमानी कर रहे हैं। मंगलवार को बोर्ड की बैठक में कुछ पार्षदों ने गलत आरोप लगाकर नगर परिषद कर्मचारी अमर शर्मा को बिना कारण बताये सेवा मुक्त करने का निर्णय ले लिया, जो कि पूर्णता गलत है। नगर परिषद कर्मचारियों ने बोर्ड द्वारा लिए गए गलत निर्णय गलत बताते हुए उसे अविलंब वापस लेने की मांग की। कहा कि जबतक उनकी मांग पूरी नही होती हड़ताल जारी रहेगी।