लाभुकों के बीच बीमा योजना का कार्ड वितरित
महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत तसरिया गांव में आयुष्मान भारत आरोग्य बी
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 05:34 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 05:34 PM (IST)
महेशपुर (पाकुड़) : प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत तसरिया गांव में आयुष्मान भारत आरोग्य बीमा योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया गया। 97 लाभुकों के बीच स्थानीय सहिया संगीता देवी, वार्ड सदस्य मंजू देवी तथा ग्राम प्रधान बड़का हांसदा ने कार्ड का वितरण किया। स्वास्थ्य कार्ड वितरण के
दौरान लाभुकों को आयुष्मान भारत योजना 2018 के बारे में जानकारी दी गई। सहिया संगीता देवी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा
उपलब्ध कार्ड को तसरिया गांव में कुल 97 गरीब लाभुकों के बीच निश्शुल्क वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें