Move to Jagran APP

गंगा का जलस्तर स्थिर रहने से लोगों को राहत

साहिबगंज में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर होने से लोगों को राहत मिली है। केंदीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Sep 2018 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 14 Sep 2018 05:03 PM (IST)
गंगा का जलस्तर स्थिर रहने से लोगों को राहत
गंगा का जलस्तर स्थिर रहने से लोगों को राहत

साहिबगंज : साहिबगंज में गंगा का जलस्तर शुक्रवार को स्थिर होने से लोगों को राहत मिली है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार शनिवार को जलस्तर स्थिर रहने की संभावना है। इस बीच दियारा क्षेत्र में लगी फसलें बाढ़ के पानी में डूबकर बर्बाद हो रही हैं। गंगा नदी के बाढ़ का पानी दियारा के कई घरों में घुस गया है। नाव के सहारे दियारा के लोग अपने घरों के टाट व छप्पर लेकर बाहर निकल रहे हैं। गंगा नदी साहिबगंज में शुक्रवार को खतरे के निशान से 1.18 मीटर ऊपर बह रही है। दर्जनों गांवों के घरों के आसपास गंगा का पानी फैल चुका है। साहिबगंज शहर के निचले इलाके में भी गंगा के बाढ़ का पानी फैलने से लोग परेशान हैं। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी शुक्रवार को खतरे के निशान 27.250 मीटर से उपर जाकर 28.430 मीटर पर बह रही है।

loksabha election banner

जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों को बाढ़ से निपटने के लिए सर्तक किया गया है। केंद्रीय जल आयोग के साहिबगंज के प्रभारी रंजित कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार को बक्सर व पटना में जलस्तर घट रहा है। हाथीदह में जलस्तर स्थिर है। मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव में जलस्तर बढ़ रहा है। जबकि साहिबगंज में गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार ¨सह ने बताया कि सभी अंचल अधिकारी बाढ़ से हुई क्षति का जायजा ले रहे हैं। उनकी रिपोर्ट पर ही कार्रवाई होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.