Move to Jagran APP

जनसंवाद को लेकर चलाया जन जागस्कता कार्यक्रम

साहिबगंज/उधवा: मुख्यमंत्री जनसंवाद को लेकर जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। र

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 09:00 AM (IST)
जनसंवाद को लेकर चलाया जन जागस्कता कार्यक्रम
जनसंवाद को लेकर चलाया जन जागस्कता कार्यक्रम

साहिबगंज/उधवा: मुख्यमंत्री जनसंवाद को लेकर जिले में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। रविवार को बरहड़वा प्रखंड के सतगाछी पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जनसंवाद के जिला को आर्डिनेटर नीरज कुमार झा के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में 40 ग्रामीणों को जनसंवाद में शिकायत करने के संबंध में बताया गया कि किस प्रकार से वे 181 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के संबंध में भी बताया गया।

loksabha election banner

मौके पर जिला परिषद सदस्य अशोक कुमार दास, रोजगार सेवक कृष्ण कांत प्रसाद, पंचायत सचिव अरुण कमार साह, गणेश रविदास, अपनास्ल शेख, संजय साह, सुनील कुमार अकेला, जनसंवाद के प्रशिक्षक नारायण विश्वकर्मा, जलसहिया पति जयप्रकाश भगत व अन्य मौजूद थे।

उधवा: जिला जनसंपर्क विभाग द्वारा सोमवार को उधवा प्रखंड के मोहनपुर पंचायत भवन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लोगों के बीच मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम की जानकारी दी गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया फिलोमीना मरांडी ने की। कार्यक्रम में रांची से आए ट्रेनर नारायण विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम के बारे विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि

1 मई 2015 को मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र की स्थापना की गई। झारखंड देश का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मुख्यमंत्री जनसंवाद कार्यक्रम का पहली बार सफल आयोजन किया गया है। इसके लिए टोल फ्री नंबर 181 के माध्यम से लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जनसंवाद के माध्यम से जनसमस्याओं का निवारण किया जाता है। शिकायत पर अमल नहीं होता है तो हम जनसंवाद केंद्र में जाते हैं। इसके लिए साढ़े चार लाख से अधिक शिकायत का निराकरण किया जा चुका है। विभाग द्वारा कार्रवाई की जानकारी 15 दिनों के अंदर पोर्टल पर डाल दिया जाता है। मुख्यमंत्री जनसंवाद के संबंध में प्रत्येक जिला में एक जन शिकायत कोषांग की भी स्थापना की गई है।

इस दौरान मोहनपुर पंचायत के वार्ड सदस्य राउडी मुर्मू, रोजगार सेवक रामप्रसाद चौधरी,प्रखंड समन्वयक पिनाकी घोष, तपन बागती, गौरचंद बागती, रंगनाथ रविदास, मिठुन रिखियासन,प्रवेश ठाकुर, सुबोल रविदास, जमील हेम्ब्रम सहित अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.