गंगा का जलस्तर बढ़ने से अलर्ट पर अधिकारी
साहिबगंज : साहिबगंज में शुक्रवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर ऊपर बह रह
साहिबगंज : साहिबगंज में शुक्रवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दियारा के निचले इलाके के अलावा साहिबगंज शहर के निचले इलाके में गंगा का पानी प्रवेश करने लगा है।
गंगा के जलस्तर में लगातार इजाफा से कई स्थानों पर गंगा कटाव भी हो रहा है। आपदा विभाग की ओर से सभी संबंधित बीडीओ व सीओ को गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखने के अलावा बाढ़ राहत संचालन के लिए सतर्क रखने को कहा गया है। अभी एक मीटर से ज्यादा पानी बढ़ने के बाद ही घरों में पानी घुसने की बात अपर समाहर्ता बता रहे हैं।
केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर केवल साहिबगंज में ही नहीं ऊपर के अन्य स्थानों पर भी बढ़ रहा है। साहिबगंज में गंगा नदी शुक्रवार को सुबह 6 बजे 27.910 मीटर पर बह रही है जो खतरे के निशान से 66 सेंटीमीटर ऊपर है। शनिवार को भी जलस्तर बढ़ने की संभावना है। जलस्तर 28.030 मीटर पर जा सकता है। शुक्रवार को गंगा नदी का जलस्तर बक्सर, पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव सभी स्थानों पर बढ़ रहा है।