बाढ़ प्रभावितों के लिए नाव की व्यवस्था में जुटा प्रशासन
साहिबगंज : साहिबगंज व राजमहल में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। साहिबगंज
साहिबगंज : साहिबगंज व राजमहल में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार इजाफा हो रहा है। साहिबगंज में गुरुवार को गंगा नदी खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। दियारा के निचले इलाके में गंगा का पानी लगातार प्रवेश कर रहा है। गंगा नदी से आने वाली बाढ़ से निपटने को प्रशासनिक तैयारी चल रही है। जिला प्रशासन की ओर से गंगा नदी के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। अभी एक मीटर से ज्यादा पानी बढ़ने के बाद ही घरों में पानी घुसने की बात संबंधित प्रखंडों के ्रशासनिक पदाधिकारी बता रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार गंगा का जलस्तर केवल साहिबगंज में ही नहीं
ऊपर के अन्य स्थानों पर भी बढ़ रहा है। साहिबगंज में गंगा नदी मंगलवार को 27.820 मीटर के करीब बह रही है जो खतरे के निशान से 57 सेंटीमीटर ऊपर है। गुरुवार को भी जलस्तर बढ़ने के संकेत हैं। मिली जानकारी के अनुसार गंगा के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण यह स्थिति है। केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को गंगा नदी का जलस्तर बक्सर से लेकर गांधी घाट पटना, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर, कहलगांव सभी स्थानों पर बढ़ है। अपर समाहर्ता अनमोल कुमार ¨सह ने बताया कि फिलहाल आने जाने के लिए साहिबगंज में 6 नाव का इंतजाम किया जा रहा है।