इस दीपावली में मिट्टी के दीपक जलाएंगे शहरवासी
एक बार फिर लोग मिट्टी के दीपक की ओर आकर्षित होने लगे हैं। ज्यादातर लोगों ने इस दीपावली पर मिट्टी के बने सामान के उपयोग का संकल्प लिया है।
संवाद सहयोगी, साहिबगंज : एक बार फिर लोग मिट्टी के दीपक की ओर आकर्षित होने लगे हैं। ज्यादातर लोगों ने इस दीपावली पर मिट्टी के बने सामान के उपयोग का संकल्प लिया है। लोगों का मानना है कि चीन की बनी सामग्री के उपयोग से अच्छा है कि अपने देश में कुम्हारों के हाथ से बने मिट्टी के सामान का उपयोग करें। लोगों का संकल्प देखकर कुम्हारों में भी काफी खुशी है। लोगों के संकल्प को देखते हुए कुम्हार भी इस बार काफी संख्या में मिट्टी के सामान तैयार कर रहे हैं।
शहर में पुरानी साहिबगंज तथा तलबन्ना मोहल्ले में कुम्हार दीपावली को लेकर मिट्टी का दीपक, चुकिया सहित अन्य सामान बना रहे हैं।
पुरानी साहिबगंज की रामवती देवी का कहना कि अब पहले की तरह दीपावली में भी मिट्टी से बने सामान की बिक्री नहीं होती है जिस वजह से हम लोगों का आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है। बिक्री नहीं होने से कई लोग अपने पुश्तैनी काम को छोड़कर अन्य काम में लग गये हैं लेकिन इधर भारत चीन के संबंध अच्छे नहीं रहने के कारण ज्यादातर लोगों ने चीन का सामान का उपयोग ना कर मिट्टी से बने सामान का उपयोग करने का संकल्प लिया है। ऐसे में संभव है कि इस बार मिट्टी का दीपक की बिक्री अधिक हो। लोगों ने सभी लोगों से अपील की है कि चीन का सामान छोड़ मिट्टी से बने सामान का उपयोग करें।
------
मिट्टी से बने दीपक जलाने का अलग ही महत्व है। इसके वैज्ञानिक कारण भी हैं। सभी लोगों को मिट्टी से बने दीप दीपावली के दिन जलाना चाहिए ताकि कुम्हारों की स्थिति में भी सुधार हो सके।
अरविद गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, एलसी रोड, साहिबगंज
चीनी सामान को छोड़कर लोगों को दीपावली में मिट्टी से बने सामान का उपयोग करना चाहिए। इससे हमें और हमारे देश को फायदा होगा। चीनी दीपों व झालर का बहिष्कार करना होगा।
अमित कुमार, व्यवसायी, बिजली घाट साहिबगंज
इस बार दीपावली में हम चीनी सामान नहीं बल्कि मिट्टी से बने सामान का उपयोग करेंगे। शहरवासियों से निवेदन है कि आप सभी लोग भी मिट्टी से बने सामान का उपयोग दीपावली में करें।
संदीप कुमार, व्यवसायी बोट रोड साहिबगंज