Move to Jagran APP

जदयू को मजबूत करने पर मंथन

जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन जिरूल गांव में हुआ। इसका नेतृत्व लुकस हांसदा ने किया। सम्मेलन में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कार्यकताओं से संगठन को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। सूबे के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 04 Sep 2019 08:44 AM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2019 08:44 AM (IST)
जदयू को मजबूत करने पर मंथन
जदयू को मजबूत करने पर मंथन

बोरियो : जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को जिरूल गांव में हुआ। इसका नेतृत्व लुकस हांसदा ने किया। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कार्यकताओं से संगठन को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जा रहा है। सूबे के सभी विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया जा रहा है। कहा कि आदिवासी समाज को जगाने के लिए निकला हूं। राज्य बने 19 साल बीत गए लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हो सका। झामुमो एवं भाजपा के हाथों में सत्ता रही लेकिन आज भी आदिवासी समाज दारू, हड़िया, लकड़ी एवं पता बेचकर अपना गुजर बसर कर रहा है। जनता दोनों दलों से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने सीएनटी एसपीटी कानून को कई बार तोड़ा। बड़े बड़े पूंजीपति और उद्योगपति के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण कर झारखंडियों को विस्थापन एवं पलायन करने को मजबूर करना ही इनके विकास का मॉडल है। बीजेपी आरक्षण एवं आदिवासी- मूलवासी विरोधी है। जेडीयू बिहार  में शराबबंदी कर रही है तो झारखंड में बीजेपी शराब की दुकान खोल रही है। ग्रामीण स्कूल को बंद कर रही है जो जनविरोधी और निदनीय है। झारखंड जदयू सक्षम विकल्प बनने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव 81 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सात सितंबर को  र ांची में होगा। इसमें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। स्कोलोस्तीका मुर्मू, बसील हेंब्रम, गंगा सोरेन, सनोत हेंब्रम, दीपक किस्कू, हीरा मुर्मू, बसंती मुर्मू शामिल थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.