मुख्यमंत्री को ट्विटर पर दिखाई सड़क की स्थिति
तालझारी (साहिबगंज) कल्याणी पंचायत क्षेत्र के महाराजपुर बाजार व मीना बजार मोड़ के बीच सड़
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 04:17 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 04:17 PM (IST)
तालझारी (साहिबगंज) : कल्याणी पंचायत क्षेत्र के महाराजपुर बाजार व मीना बजार मोड़ के बीच सड़क पर जगह-जगह बारिश का पानी जमा हो गया है। इससे सड़क पर कीचड़मय हो गई है। इससे राहगीरों व आमजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा नेता बजरंगी महतो ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उपायुक्त वरुण रंजन को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लिखा है कि महाराजपुर आदर्श मध्य विद्यालय एवं गर्ल्स हाई स्कूल महाराजपुर के समीप बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसमें कीचड़ जमा हो गया है। यहां के जनप्रतिनिधियों से उनलोगों ने कई बार गुहार लगाई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अगर यही स्थिति रही तो यहां कभी भी हादसा हो सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें