Move to Jagran APP

स्वतंत्रता संग्राम में छेदी राम का महत्वपूर्ण योगदान

शनिवार को साहिबगंज कॉलेज के आदिवासी छात्रावास के प्रांगण में भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वाधान में आदिवासी छात्रों के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी भोलिएंटर छेड़ी राम मंडल की 54 वी पुण्यतिथि मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस जिला अध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा एवं छात्रावास सुपरिटेंडेंट सद्दाम सिंह मुंडा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारं

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sun, 12 Jan 2020 10:25 AM (IST)
स्वतंत्रता संग्राम में छेदी राम का महत्वपूर्ण योगदान
स्वतंत्रता संग्राम में छेदी राम का महत्वपूर्ण योगदान

साहिबगंज : साहिबगंज कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को भारत मुक्ति मोर्चा के तत्वावधान में आदिवासी छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानी छेदी राम मंडल की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुकूल चंद्र मिश्रा एवं छात्रावास अधीक्षक सद्दाम सिंह मुंडा थे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्वतंत्रता सेनानी छेदी राम मंडल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया।

loksabha election banner

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में साहिबगंज स्थित बड़ी कोदरजन्ना के लाल छेदी राम मंडल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वह स्वतंत्रता की लड़ाई में 26 बार बांग्लादेश के ढाका समेत अन्य जेल गए। आजादी की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहे। पुलिस की गोली से भी कई बार घायल हुए। देश की आजादी के बाद नगरपालिका ने उन्हें सम्मानित करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने सम्मान स्वीकार नहीं किया। इतने बड़े त्याग और बलिदान की गाथा विरले ही मिलती है। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति नहीं मिली वह सम्मान दिलाने के लिए संसद में आवाज उठाने का मांग करेंगे। जिला सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर संतोष स्वर्णकार ने कहा कि छेदी राम के त्याग एवं बलिदान की गाथा को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें जो ख्याति मिलनी चाहिए वह नहीं मिली।  साथ ही उनके इतिहास को दबाया गया आज भी उनके त्याग और बलिदान को सभी लोग नहीं जानते जिन्हें जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में गुड्डू सिंह, प्रोफेसर सद्दाम सिंह मुंडा ने अपना अपना वक्तव्य रखा। इस प्रोग्राम में जिला सचिव मोहम्मद सलाउद्दीन, रामजी वर्मा एनएसयूआइ उपाध्यक्ष अविनाश ओझा के अलावा काफी संख्या में छात्र उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.