भाईचारे के साथ मनाएं होली
उधवा(साहिबगंज) राधानगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख बसंती हांसदा ने की। प्रभारी थाना प्रभारी सत्यनारायण यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। लोग रंग गुलाल के साथ त्योहार मनाते हैं लेकिन इसमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए।
उधवा(साहिबगंज): राधानगर थाना परिसर में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख बसंती हांसदा ने की।
प्रभारी थाना प्रभारी सत्यनारायण यादव ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। लोग रंग गुलाल के साथ त्योहार मनाते हैं लेकिन इसमें किसी की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचना चाहिए। सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया जाना चाहिए। मौके पर प्रमुख बसंती हांसदा ने कहा होली भाईचारे के साथ मनाएं। होली में सभी की सामुदायिक भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है। बैठक के दौरान लोगों ने राधानगर पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान शराब दुकानों पर विशेष निगरानी रखें तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिस गश्ती की व्यवस्था करें। एएसआइ प्रभाशंकर दुबे ने बताया कि होली के उपलक्ष्य में विशेष गश्ती तथा संवेदनशील जगहों पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। मौके पर कैलाश प्रसाद साह, आर एन उपाध्याय, गणेश प्रसाद साहा, उमेर अहमद, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, धर्मराज मंडल, निमाई मंडल, विश्वजीत मंडल, हिरामन पासवान, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद बदरुद्दीन शेख, मेहबूब आलम सहित अन्य मौजूद थे।