Move to Jagran APP

भाजपा के 75 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल श्रीधर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बरहड़वा नगर पंचायत समिति के अध्यक्ष श्यामल कुमार दास, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार मंडल एवं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार मंडल के नेतृत्व में 75 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में धनंजय कुमार मंडल दीपक, दीपक शर्मा, ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी देवाशीष मालाकार, प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, ओम प्रकाश मंडल ,राधानगर मंडल अध्यक्ष तपन चंद्र सरकार, सबीर चंद्र

By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Nov 2018 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 04 Nov 2018 04:31 PM (IST)
भाजपा के 75 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान
भाजपा के 75 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

उधवा(साहिबगंज): भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा रविवार को स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल श्रीधर परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन बरहड़वा नगर पंचायत समिति के अध्यक्ष श्यामल कुमार दास, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार मंडल एवं भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनंजय कुमार मंडल के नेतृत्व में 75  लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में धनंजय कुमार मंडल दीपक, दीपक शर्मा, ओबीसी मोर्चा के मीडिया प्रभारी देवाशीष मालाकार, प्रखंड अध्यक्ष सुनील प्रमाणिक, ओम प्रकाश मंडल ,राधानगर मंडल अध्यक्ष तपन चंद्र सरकार, सबीर चंद्र मल्लिक ,संजय मंडल, सूर्यकांत मंडल, विनय कुमार मंडल, विजय मंडल, युवा मोर्चा के अध्यक्ष काला चांद घोष, सुजीत कुमार मंडल, राजीव मंडल सहित अन्य ने रक्तदान किया। मौके पर उधवा प्रखंड के दर्जनों अन्य दलों से आए लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर प्रभु रंजन विश्वास, सुशील विश्वास, प्रसनजीत सरकार, आनंद सरकार, बलराम शील ,सपन विश्वास, कार्तिक सरकार, सुशांत कीर्तनीय, रतन सरकार, काशीनाथ मंडल, निधिराम मंडल,उद्धव विश्वास सहित कुल 12 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। मौके पर श्यामल चंद्र दास, सुनील कुमार प्रमाणिक एवं धनंजय कुमार मंडल ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की नीति की शपथ दिलाई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.