Move to Jagran APP

चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

प्रखंड कार्यालय स्थित 20 सुत्री कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन साह की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृपानाथ मंडल उर्फ बंबम मंडल उपस्थित थे। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके तहत बूथ कमेटी फॉर्म को भरने, फॉर्म में दिए गए दायित्व को निभाने के बारे में जानकारी दी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बंबम मंडल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी देते हुए एक एक व्यक्ति

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 05:58 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 05:58 PM (IST)
चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता
चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता

तालझारी(साहिबगंज) : प्रखंड कार्यालय स्थित 20 सूत्री कार्यालय  में सोमवार  को भारतीय जनता पार्टी का प्रखंडस्तरीय बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रदुमन साहू की अध्यक्षता में की गई। बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  कृपानाथ मंडल उर्फ बमबम मंडल उपस्थित थे। बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर विशेष चर्चा की गई। इसके तहत बूथ कमेटी फॉर्म को भरने, फॉर्म में दिए गए दायित्व  को निभाने के बारे में जानकारी दी।  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बमबम मंडल ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी देते हुए एक-एक व्यक्ति को भारतीय जनता  पार्टी  का सदस्य सम्मानपूर्वक बनाने की बात कही। इसके लिए बनाए गए सदस्यों की पूरी जानकारी के साथ फॉर्म भरवाना है। उन्होंने बताया कि सरकार की विकास की योजनाओं को लोगों के समक्ष रखे और उनके फायदे को उन्हें बताएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ मंटु राय, अशोक गुप्ता, लखन पंडित, प्रखंड युवा अध्यक्ष अरवा महतो, सन्नी यादव, प्रकाश झा, कन्हैयालाल ठाकुर, मधुसूदन ठाकुर, मनोहर पंडित, श्यामल दत्ता, उत्तम शर्मा, दशरथ मंडल, महावीर साह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.