Move to Jagran APP

भ्रष्टाचार व आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा

पाकुड़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्थानीय टीनबांग्ला स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन प

By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 03:02 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 03:02 AM (IST)
भ्रष्टाचार व आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा
भ्रष्टाचार व आंतकवाद के खिलाफ एकजुट हों युवा

पाकुड़ : भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से स्थानीय टीनबांग्ला स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन परिसर से गुरुवार को भारत जोड़ो तिरंगा संकल्प यात्रा निकाला गया। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोटरसाइकिल से भारत जोड़ो तिरंगा संकल्प यात्रा का शुरुआत हुई। इसका नेतृत्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष प्रसन्ना मिश्रा ने किया। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय जनता युवा मोर्चा जिंदाबाद आदि नारे भी लगाए।

loksabha election banner

स्वामी विवेकानंद चौक पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया और गांधी चौक से मार्च करते हुए गोकुलपुर तक पहुंचे। जहां उक्त यात्रा सभा में तब्दील हो गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने कहा भारत जोड़ो तिरंगा संकल्प यात्रा का आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देश के सभी जिलों में किया जा रहा है। राष्ट्र ध्वज तिरंगा के सम्मान में संकल्प यात्रा निकाली गई है। तिरंगा ही एकसूत्र में संपूर्ण भारत को बांधती है। भाजयुमो कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहें हैं। भाजयुमो देश के युवाओं का नेतृत्व कर उन्हें आतंकवाद भारत छोड़ो, नक्सलवाद भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार भारत छोड़ो विषयों पर एकजुट कर रही है। तिरंगा यात्रा में भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू, बीससूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, अनुग्राहित प्रसाद साहा, जिला महामंत्री बलराम दूबे, जामू मरांडी, दुर्गा मरांडी, राजशेखर ¨सह, सपन दूबे, दानियल किस्कु, साहेब हांसदा, संदीप भगत, कैलाश ¨सह, अजय यादव, स्वराज ¨सह, अमन ¨सह, पंकज साह, भास्कर पांडेय, असीम मंडल, सोमराज भगत, जवाहर ¨सह, अनिकेत गोस्वामी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.