Lok Sabha Election 2019: भाजपा प्रत्याशी बोले, आदिवासियों को झामुमो से विरक्ति
लंबे समय तक झामुमो में रहने के बाद करीब पांच साल पूर्व भाजपा का झंडा थामने वाले हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को कहा कि अब आदिवासियों को झारखंड मुक्ति मोर्चा से विरक्ति हो चुकी है।
By SunilEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 02:15 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 02:15 PM (IST)
साहिबगंज, जेएनएन। लंबे समय तक झामुमो में रहने के बाद करीब पांच साल पूर्व भाजपा का झंडा थामने वाले हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को कहा कि अब आदिवासियों को झारखंड मुक्ति मोर्चा से विरक्ति हो चुकी है। हेमलाल ने कहा कि पिछली बार सहानुभूति की लहर में विजय हांसदा जीत गए थे। इस बार ऐसा नहीं होगा। इधर, केंद्र व राज्य सरकार ने क्षेत्र में अनेक विकास कार्य किए हैं। भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राजमहल विधायक अनंत ओझा ने कहा कि यह चुनाव राष्ट्रवादी व राष्ट्र विरोधी ताकतों के बीच है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष पप्पू साहा, नगर परिषद उपाध्यक्ष रामानंद साह, गणेश तिवारी, जदयू अध्यक्ष सुनील सिन्हा, आजसू जिलाध्यक्ष चतुरानंद पांडेय, लोजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पासवान आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें