संगठन को जमीनीस्तर पर मजबूत करें कार्यकर्ता
शहर के अभिनवश्री होटल के सभागार में रविवार को जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सोनिया गांधी की 72 वीं जयंती समारोह मनाया गया। अगुवाई जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्र ने की। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी की तस्वीर के आगे केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर खुशी व्यक्त किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की मजबूती के लिए काम
जाटी, साहिबगंज/बरहड़वा : शहर के एक होटल के सभागार में रविवार को जिला के कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की 72वां जन्मदिन मनाया। अगुवाई जिलाध्यक्ष अनुकूलचंद्र मिश्र ने की। मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी की तस्वीर के आगे केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर खुशी जताई। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।
कहा कि कार्यकर्ता निष्ठापूर्वक कार्य करके पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे, ताकि आगामी लोगसभा चुनाव में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिले। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी इस बार लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करे, इसके लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान किया जा रहा है। मौके पर मो. सद्दाम, राजेश ¨सह, सुभाष कुमार, महेश तिवारी, मो. निजामुद्दीन, मो. सलाहउद्दीन, मो. निहाल, संतोष आनंद, रमजान अली, रामजी प्रसाद वर्मा, रविशंकर ¨सह, मो. अफजल अली, मो. परवेज, विक्रम कुमार, एकलाख नदीम, मो. नईम आदि मौजूद थे।
बरहड़वा संवाद सूत्र के अनुसार बरहड़वा प्रखंड स्थित ¨वदुधाम पथ पर प्रखंड कांग्रेस कार्यालय मे रविवार को सोनिया गांधी का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप मे मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड अध्यक्ष अशोक दास, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मो. नसीरुद्दीन, विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेश महासचिव अश्वनी कुमार आनंद ने केक काटकर मनाया।
मौके पर जिला कांग्रेस के महासचिव भोलानाथ महतो, हीरालाल साहा, कांग्रेस पतना प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम, संतोष झा, शहनवाज नासीर, मो. जावेद इकबाल, चंदन राम, बबलु सोरेन, अनंत लाल भगत, आबेदुर रहमान, धन्नो कुमार, रोहित महतो, अभिजीत दास, सदन कुमार आदि उपस्थित थे ।